Move to Jagran APP

दिल्ली में जल आपूर्ति प्रभावित होने के लिए केजरीवाल सरकार जिम्मेदारः आदेश गुप्ता

delhi water supply crisis आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में जनजीवन सामान्य होने लगा तो यमुना का पानी भी दूषित हो गया इससे स्पष्ट है कि दिल्ली सरकार यमुना को साफ रखने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 07:45 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 07:45 PM (IST)
दिल्ली में जल आपूर्ति प्रभावित होने के लिए केजरीवाल सरकार जिम्मेदारः आदेश गुप्ता
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की फाइल फोटो

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाके में जल आपूर्ति प्रभावित होने के लिए भाजपा ने दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड के मुखिया हैं। बावजूद इसके दिल्ली में जल आपूर्ति की स्थिति नहीं सुधरी है। सरकार की लापरवाही की वजह से जल व वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर हो गई है। वह प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन समाप्त होने पर जब हरियाणा में औद्योगिक इकाइयां शुरू हुई थी उस समय यमुना का पानी साफ था।

loksabha election banner

आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में जनजीवन सामान्य होने लगा तो यमुना का पानी भी दूषित हो गया, इससे स्पष्ट है कि दिल्ली सरकार यमुना को साफ रखने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। सरकार की लापरवाही से शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्से में लोगों के घरों में जल आपूर्ति नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय यमुना का जल दूषित होना और वायु प्रदूूूूषण बढ़ना दिल्लीवासियों के लिए गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा दिल्ली के लोगों को कोरोना संकट से बचने के उपायों के बारे में जागरूक कर रही है तो वहीं दूसरी और आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

ये भी पढ़ेंः Delhi Water Supply: दिल्ली के हजारों लोगों को बड़ी राहत, शनिवार सुबह से सामान्य होगी जल आपूर्ति

उन्होंने कहा कि यमुना को साफ रखने के लिए सरकार को तत्काल कदम उठाना चाहिए। इसके साथ ही जल शोधन संयंत्रों में आधुनिक उपकरण लगाने और सही तरह से रखरखाव करने की जरूरत है जिससे कि लोगों को पानी की समस्या नहीं झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री के वायु व जल प्रदूषण की समस्या हल करने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। इसके विपरीत वह समस्या के लिए दूसरे राज्यों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली सरकार के ग्रीन बजट झूठे वादों जनता के सामने लेकर जाएगी। प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार भी मौजूद थे।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.