Move to Jagran APP

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में फिर आक्रामक हुई भाजपा, 14 दुकानें की सील

नई आबकारी नीति के विरोध में भाजपा एक बार फिर से आक्रामक हो गई है। पार्टी दिल्ली में अवैध रूप से शराब की दुकानें खोलने का आरोप लगा रही हैं। भाजपा नेता व कार्यकर्ता इन दुकानों को अपने स्तर पर बंद करने के लिए सड़क पर उतरने लगे हैं।

By Santosh Kumar SinghEdited By: Mangal YadavPublished: Thu, 31 Mar 2022 09:24 PM (IST)Updated: Thu, 31 Mar 2022 09:24 PM (IST)
दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में फिर आक्रामक हुई भाजपा, 14 दुकानें की सील
वेस्ट पटेल नगर में शराब के ठेके को सील करते प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। नई आबकारी नीति के विरोध में भाजपा एक बार फिर से आक्रामक हो गई है। पार्टी दिल्ली में अवैध रूप से शराब की दुकानें खोलने का आरोप लगा रही हैं। भाजपा नेता व कार्यकर्ता इन दुकानों को अपने स्तर पर बंद करने के लिए सड़क पर उतरने लगे हैं। बृहस्पतिवार को राजधानी में 14 दुकानें सील की गई। अगले कुछ दिनों में अन्य दुकानों की पहचान करके उसे सील करने की तैयारी है।

loksabha election banner

पिछले कई माह से भाजपा नई आबकारी नीति के विरोध में आंदोलन कर रही है। भाजपा शासित नगर निगमों द्वारा कई दुकानें सील की गई हैं। वहीं, चार मार्च को भाजपा ने जनमत संग्रह कराया था। पार्टी का दावा है कि 11 लाख लोगों से सुझाव लिए गए थे। जनमत संग्रह के बाद पार्टी इस मुद्दे को लेकर शांत थी, क्योंकि कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित चार राज्यों में पार्टी को मिली जीत को लेकर कार्यक्रम के आयोजन में व्यवस्त थे। उसके बाद द कश्मीर फाइल्स को कर मुक्त कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। अब इसके साथ ही नई आबकारी नीति के खिलाफ भी आंदोलन में तेजी लाने का फैसला किया गया है। नेताओं का कहना है कि राजधानी में शराब की 183 ठेके नियमों का उल्लंघन कर खोले गए हैं। इन सभी को बंद कराया जाएगा।

वेस्ट पटेल नगर में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के बाद वहां शराब के ठेके को सील किया। कहा कि गली-मोहल्ले में शराब की दुकानें खुलने से महिलाओं को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। अवैध शराब की दुकानें बंद करने की भाजपा व दिल्लीवासियों की मांग पर दिल्ली सरकार ध्यान नहीं दे रही है। मजबूरन कार्यकर्ताओं को अपने स्तर पर कार्रवाई करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि शराब की नीति लाने वालों को कार्यकर्ता वोट की चोट से हटाएंगे। देवली में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कार्यकर्ताओं के साथ शराब के ठेके को सील किया। आंदोलन के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि दिल्लीवासी इस नीति का विरोध कर रहे हैं। सभी अवैध ठेके सील किए जाएंगे।

इन स्थानों पर सील किए गए शराब के ठेके

वेस्ट पटेल नगर, त्रीनगर, करोलबाग, दिलशाद गार्डन, ईस्ट आफ कैलाश, गीता कालोनी, मालवीय नगर, स्वरूप नगर, रोहिणी, विष्णु गार्डन, उत्तम नगर, दक्षिण पुरी और देवली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.