Move to Jagran APP

Delhi MCD by Elections: निगम उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने इन बड़े नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उपचुनाव का कार्य देखने के लिए आंतरिक समिति का गठन करने के साथ ही प्रत्येक वार्ड के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। भाजपा अपने विधायकों व वरिष्ठ पदाधिकारियों को अलग-अलग वार्ड की जिम्मेदारी दी है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 03:07 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 03:07 PM (IST)
Delhi MCD by Elections: निगम उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने इन बड़े नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
उपचुनाव में प्रत्येक वार्ड के लिए अलग रणनीति बनाई जाएगी।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली में नगर निगम के पांच वार्डों में होने वाले उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा अपने विधायकों व वरिष्ठ पदाधिकारियों को मैदान में उतारने जा रही है। इन्हें अलग-अलग वार्ड की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव प्रचार में और रणनीति बनाने में कोई कमी न रहे, इसके लिए आंतरिक कमेटी भी बनाई गई है। दिल्ली प्रदेश भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्र ने बताया कि उपचुनाव में प्रत्येक वार्ड के लिए अलग रणनीति बनाई जाएगी। स्थानीय मुद्दे को आधार बनाया जाएगा। वहां के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों से बात करके जमीनी हकीकत की जानकारी ली जाएगी।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उपचुनाव का कार्य देखने के लिए आंतरिक समिति का गठन करने के साथ ही प्रत्येक वार्ड के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। विधायक अजय महावर चौहान बांगर, विधायक अभय वर्मा कल्याणपुरी, विधायक जितेंद्र महाजन त्रिलोकपुरी पूर्व, प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह रोहिणी सी और प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा शालीमार बाग उत्तर वार्ड के चुनाव प्रभारी होंगे।

भाजपा और कांग्रेस के कई नेता आप में शामिल

वहीं, निगम चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा और कांग्रेस के कई स्थानीय नेता शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से एडवोकेट सुमित नागर, दिनेश भारद्वाज, एडवोकेट रमन नागर, एडवोकेट सुमित शर्मा के अलावा अन्य लोग थे। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने विधायक कुलदीप कुमार और पूर्व एमएलए व महिला प्रभारी सरिता सिंह की उपस्थिति में सभी गणमान्य लोगों को टोपी और पटका पहना कर पार्टी में स्वागत किया।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता के हित में अनगिनत काम किए हैं। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला के लिए मुफ्त बस सफर, बिजली-पानी आदि के क्षेत्र में अद्भुत काम किए हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संस्थानों से जुड़े लोग अपनी-अपनी पार्टियों को छोड़कर, आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पाठक ने सभी गणमान्य लोगों को टोपी और पटका पहना कर पार्टी में शामिल होने पर सभी का स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.