Move to Jagran APP

Hot Weather 2021: ठंड को कहिये बाय-बाय, लो आ गई गर्मी; अगले सप्ताह 32 डिग्री पर पहुंच सकता है तापमान

Hot Weather 2021 मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में अधिकत तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक भी जा चुका है। बढ़ती गर्मी के बीच शनिवार सुबह कोहरे ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को परेशान किया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ यह खत्म हो गया।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 08:17 AM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 10:00 AM (IST)
Hot Weather 2021: ठंड को कहिये बाय-बाय, लो आ गई गर्मी; अगले सप्ताह 32 डिग्री पर पहुंच सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।

नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में ठंड को बाय-बाय कह कर गर्मी का स्वागत कीजिए। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। अब तापमान में कमी नहीं आएगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में अधिकत तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक भी जा चुका है। बढ़ती गर्मी के बीच शनिवार सुबह कोहरे ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को परेशान किया। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ यह खत्म हो गया। 

loksabha election banner

इससे पहले राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट हुई। हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। वहीं, शनिवार को आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 से 25 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली एनसीआर में बेहद खराब श्रेणी में हवा की गुणवत्ता दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को हवा की गति कम होने से प्रदूषण के स्तर में आंशिक बढ़ोतरी हुई। सफर इंडिया के अनुसार शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स में थोड़ा सुधार हो सकता है, हालांकि, वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। इसके बाद 21 फरवरी को वायु गुणवत्ता बेहद खराब से खराब श्रेणी में पहुंच सकती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 311 दर्ज किया गया। एनसीआर के शहरों में गाजियाबाद का एक्यूआइ सबसे अधिक 352 दर्ज किया गया।

दिल्ली व एनसीआर शहरों का एक्यूआइ

  • गाजियाबाद-352
  • गुरुग्राम-338
  • दिल्ली-311
  • फरीदाबाद-288
  • ग्रेटर नोएडा-304
  • नोएडा- 324

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.