Delhi Metro: वेस्ट रोहिणी मेट्रो स्टेशन पर महिला टीचर ने की खुदकुशी की कोशिश
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन की रेड लाइन पर ट्रेन का परिचालन बाधित है। जानकारी के अनुसार रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर एक यात्री पहुंच गया। इसकी वजह परिचालन रोकना पड़ा।
नई दिल्ली, प्रेट्र। रोहिणी पश्चिम मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह एक महिला ने मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। महिला रोहिणी के एक विद्यालय में शिक्षिका है। महिला ने रिठाला से कश्मीरी गेट की ओर जाने वाली ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान महिला घायल हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला को मेट्रो स्टेशन के पास स्थित बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उसकी हालत खतरे बाहर बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने बताया कि महिला का पति से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इस वजह से महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, सुबह के समय लोगों को दफ्तर जाना होता है इसलिए मेट्रो पर भीड़ काफी होती है। ऐसे में मेट्रो का संचालन प्रभावित होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अब दें कि इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं लेकिन तमाम सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए कोई न कोई यात्री ट्रैक पर आ ही जाता है। इनकी वजह से परेशानी आम यात्रियों को भुगतनी होती है।