Move to Jagran APP

पूर्वी दिल्ली का यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स नहीं बनेगा क्रिकेट ग्राउंड, गौतम गंभीर के ट्वीट से मिटी दीपिका की नाराजगी

गौतम गंभीर ने तीरंदाज दीपिका कुमारी और उनके पति अतनु दास की यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को क्रिकेट ग्राउंड में तब्दील नहीं करने की शंका को दूर किया। तीरंदाज दीपिका कुमारी सहित भारत के कुछ शीर्ष तीरंदाजों ने यमुना खेल परिसर को क्रिकेट मैदान में बदलने पर चिंता जताई थी।

By Jp YadavEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 08:46 AM (IST)Updated: Fri, 09 Jul 2021 08:46 AM (IST)
पूर्वी दिल्ली का यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स नहीं बनेगा क्रिकेट ग्राउंड, गौतम गंभीर के ट्वीट से मिटी दीपिका की नाराजगी
पूर्वी दिल्ली का यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स नहीं बनेगा क्रिकेट ग्राउंड, गौतम गंभीर के ट्वीट से मिटी दीपिका की नाराजगी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने तीरंदाज दीपिका कुमारी और उनके पति अतनु दास की यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को क्रिकेट ग्राउंड में तब्दील नहीं करने की शंका को दूर किया है। वर्ल्ड नंबर एक दीपिका कुमारी सहित भारत के कुछ शीर्ष तीरंदाजों ने यमुना खेल परिसर को क्रिकेट मैदान में बदलने पर चिंता जताई थी।

loksabha election banner

गौतम गंभीर से मिले आश्वासन के बाद मिटी दीपिका की नाराजगी

दरअसल, यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के क्रिकेट मैदान को लेकर भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर व भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी आमने-सामने हो गए थे। हालांकि, इसके बाद गंभीर ने एक और ट्वीट कर स्पष्ट कर दिया कि कांप्लेक्स को बेहतर किया गया है और यहां बाकी के खेल पहले की तरह ही जारी रहेंगे, जिसके बाद दीपिका की नाराजगी दूर हुई और उन्होंने एवं उनके पति व भारतीय तीरंदाज अतानु दास ने गंभीर को रीट्वीट कर आभार जताया।

गंभीर ने बुधवार शाम को यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बन रहे क्रिकेट मैदान में फ्लड लाइट लगने को लेकर ट्वीट किया था, जिस पर दीपिका भड़क गईं। असल में उन्हें लगा कि यहां तीरंदाजी मैदान को क्रिकेट मैदान में बदला जा रहा है। इसके बाद दीपिका ने गंभीर को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं इसी मैदान पर साल 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में दीपिका बनी थी। इस तीरंदाजी मैदान को क्रिकेट मैदान में नहीं बदलें। यह एशिया का सर्वश्रेष्ठ तीरंदाजी मैदान है। यहां तीरंदाजी के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हो सकते है।’

दीपिका के इस ट्वीट के बाद पूर्वी दिल्ली से सांसद गंभीर ने ट्वीट किया, ‘मैं स्पष्ट कर दूं कि यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को परिवर्तित नहीं किया गया है, बल्कि उसमें सुधार किया गया है। तीरंदाजी और अन्य खेल पहले की तरह होते रहेंगे। स्वयं खिलाड़ी होने के नाते मैं किसी भी खिलाड़ी के विकास में बाधा नहीं आने दूंगा।’

गंभीर के इस ट्वीट के बाद दीपिका की गलतफहमी दूर हुई और उन्होंने व अतानु ने ट्वीट कर गंभीर को रीट्वीट कर नाराजगी दूर की। दीपिका ने ट्वीट किया, ‘यह जानकर काफी आश्वस्त हुई। यह मेरे मेरे लिए बहुत कुछ है। हमारी भावनाओं को समझने के लिए आपका धन्यवाद।’ वहीं अतानु ने भी गंभीर को रीट्वीट किया, ‘हम आभारी हैं कि तीरंदाजी और अन्य खेल यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पहले की तरह ही जारी रहेंगे। हमारी भावनाओं को समझने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।’

मालूम हो कि गंभीर ने चुनावी घोषणा को जमीन पर उतारने के लिए यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में डीडीए के जरिये क्रिकेट मैदान तैयार कराया है। हाल में इस मैदान में फ्लड लाइटें लगवाई गई हैं, ताकि रात में मैदान में क्रिकेट मैच कराए जा सकें। इन लाइटों के लगने पर बुधवार को गंभीर ने ट्वीट के साथ फ्लड लाइट लगे मैदान का वीडियो शेयर किया था।

क्रिकेट मैदान के नामकरण को लेकर पहले भी हो चुकी है रार

इससे पहले भी एक बार क्रिकेट मैदान के नामकरण को लेकर भी गंभीर व भारतीय तीरंदाजी संघ के बीच रार हो चुकी है। जनवरी में इस क्रिकेट मैदान को लेकर भारतीय तीरंदाजी संघ ने तब आपत्ति जताई थी, जब मैदान का नाम पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले के नाम पर रखे जाने की चर्चा हुई थी। तीरंदाजी संघ ने कहा था कि 10 वर्षो में इस मैदान से निकले तीरंदाज अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर 500 स्वर्ण ला चुके हैं। इस मैदान में तैयार एक खिलाड़ी को अर्जुन अवार्ड मिल चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.