Move to Jagran APP

बिरजू महाराज से वीडियो कालिंग के जरिये बेटी की हुई थी आखिरी बातचीत

RIP Birju Maharaj बिरजू महाराज की पुत्री अनीता महाराज ने बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान पोतों संग अंताक्षरी खेल रहे थे। सब लोग खुश थे कि अचानक तबीयत बिगड़ गई और महज दस-पन्द्रह सेेकेंड में पूरी दुनिया ही उजड़ गई।

By Jp YadavEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 10:22 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 10:22 AM (IST)
बिरजू महाराज से वीडियो कालिंग के जरिये बेटी की हुई थी आखिरी बातचीत
बिरजू महाराज से वीडियो कालिंग के जरिये बेटी की हुई थी आखिरी बातचीत

नई दिल्ली [संजीव कुमार मिश्र]। सब कुछ ठीक ही चल रहा था। महाराज जी की तबियत भी ठीक थी। रविवार रात करीब सवा ग्यारह बजे के आसपास उन्होंने वीडियो कालिंग पर बात की। लंबी बातचीत हुई थी। सब लोगों का हाल चाल पूछे। फिर शुरू हुआ गाना-बजाना। पोतों संग अंताक्षरी खेल रहे थे। सब लोग खुश थे कि अचानक तबीयत बिगड़ गई और महज दस-पन्द्रह सेेकेंड में पूरी दुनिया ही उजड़ गई।

loksabha election banner

दैनिक जागरण से यह बताते हुए बिरजू महाराज की पुत्री अनीता महाराज रोने लगीं। अपने आप को संभालते हुए बोली की महाराज जी को किडनी की बीमारी थी। विगत दो सालों से मैक्स, साकेत अस्पताल से इलाज चल रहा था। एक महीने से डायलसिस भी चल रहा था। रविवार रात उन्होंने परिवार के सदस्यों से बात करने को कहा था। जिसके बाद वीडियो कालिंग पर बात हुई थी। तबीयत बिगड़ी तो आनन फानन में मैक्स अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत करार दिया। हमें तो समझ ही नहीं आ रहा कि अचानक ये क्या हो गया।

बिरजूू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी। लिखा, ‘’बहुत ही गहरे दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि आज हमने अपने परिवार के सबसे प्रिय सदस्य पंडित बिरजू जी महाराज को खो दिया। 17 जनवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली। मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। बिरजू महाराज के निधन की सूचना मिलते ही कला जगत में शोक की लहर छा गई। इंटरनेट मीडिया पर उनके चाहने वाले श्रद्धांजलि देने लगे।

गौरतलब है कि कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज (83) की हार्ट अटैक से निधन हो गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित बिरजू महाराज ने रविवार देर रात साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। लोक गायिका मालिनी अवस्थी और अदनान सामी ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ​​​​​​ इसके साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट के जरिये कथक डांसर बिरजू महाराज को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.