AK 47 की तकरीबन 2000 गोलियां मिलने से हड़कंप, क्राइम ब्रांच जुटी जांच में
आरोपितों का कहना है कि उनके पास सेना का कबाड़ आता है जिसमें चली हुई गाेलियों के खोल होते हैं। इन्हीं में कुछ जिंदा कारतूस उनके पास आए हैं।
By JP YadavEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 05:39 PM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 07:15 PM (IST)
फरीदाबाद, जेएनएन। फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कबाड़ का काम करने वालों के पास एके 47 और इनमास जैसी बंदूकों की तकरीबन 2000 गोलियां बरामद की हैं। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-30 पुलिस ने संजय कॉलोनी क्षेत्र में एक कबाड़ी के पास गोलियाें का जखीरा बरामद किया है। आरोपित की पहचान चाचा चौक निवासी रामकुमार और उसके साथी दिनेश और इरफान के रूप में हुई है। इनके पास से एके-47, इनसास जैसी बंदूकों की करीब 17 सौ गोलियां मिलीं।
आरोपितों का कहना है कि उनके पास सेना का कबाड़ आता है, जिसमें चली हुई गाेलियों के खोल होते हैं। इन्हीं में कुछ जिंदा कारतूस उनके पास आए हैं। ये इनमें से पीतल अलग कर बेचने वाले थे। पुलिस अभी आरोपितों से पूछताछ में जुटी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें