Move to Jagran APP

Vaccination in Delhi: दिल्ली में अब तक एक करोड़ से अधिक लोगों को लगा कोरोना का टीका

राजधानी में पिछले माह से तेज गति से टीकाकरण हो रहा है। इस माह भी प्रतिदिन औसतन एक लाख 43 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण हो रहा है। शनिवार को शाम सात बजे तक एक लाख 67 हजार 598 लोगों को टीका लगा।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 05 Sep 2021 10:58 AM (IST)Updated: Sun, 05 Sep 2021 10:58 AM (IST)
दिल्ली में अब तक एक करोड़ से अधिक लोगों को लगा कोरोना का टीका

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राजधानी में पिछले माह से तेज गति से टीकाकरण हो रहा है। इस माह भी प्रतिदिन औसतन एक लाख 43 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण हो रहा है। शनिवार को शाम सात बजे तक एक लाख 67 हजार 598 लोगों को टीका लगा। इसके तहत एक लाख दो हजार 633 लोगों को टीके की पहली डोज व 64,965 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। इसलिए दिल्ली ने एक करोड़ लोगों के टीकाकरण का पड़ाव पार कर लिया है।

loksabha election banner

यहां अब तक कुल एक करोड़ 40 हजार 384 लोगों को कम से कम एक डोज टीका लग गया है। दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी करीब एक करोड़ 49 लाख है। इनमें से 67.38 फीसद लोगों को कम से कम एक डोज टीका लग चुका है। वहीं 27.20 फीसद लोगों को दोनों डोज टीका लग गया है।

दिल्ली में अभी करीब 48 लाख 60 हजार लोगों को टीके की पहली डोज लगाने का काम बाकी है लेकिन प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली डोज दी जा रही है। यदि टीकाकरण की यह रफ्तार बरकरार रही तो अगले माह 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कम से कम एक डोज टीका लग जाएगा। इसके बाद दूसरी डोज देने का काम भी तेजी से हो सकेगा।

कोविशील्ड की बड़ी खेप आई दिल्ली

दिल्ली में अभी टीके की कोई कमी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तीन सितंबर को कोविशील्ड की पांच लाख 53 हजार 650 डोज दिल्ली आई है। टीके की यह बड़ी खेप आने के कारण दिल्ली में अभी टीके की नौ लाख से अधिक डोज उपलब्ध है।

दिल्ली में अब तक कुल टीकाकरण- 1,40,94,018

पहली डोज- 1,00,40,384

दूसरी डोज- 40,53,634

दिल्ली में अभी उपलब्ध टीके की डोज

कोवैक्सीन- 1,22,090

कोविशील्ड- 8,19,960

कुल- 9,42,050


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.