Delhi: नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर में कर्मचारियों की कोरोना जांच, 24 मिले पॉजिटिव
दिल्ली में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए कोविड जांच तेज कर दी गई है। नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर में कर्मचारियों का भी कोरोना जांच की जा रही है।
नई दिल्ली [ध्रुव कुमार]। दिल्ली में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए कोविड जांच तेज कर दी गई है। नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर में कर्मचारियों का भी कोरोना जांच की जा रही है। मंगलवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के जरिए करीब 750 कर्मचारियों की जांच हुई जिसमें अभी तक 24 निगमकर्मी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, कई कर्मचारी कोरोना जांच से कतरा भी रहे हैं। जिन कर्मचारियों की जांच हुई उनमें गार्ड समेत सभी प्रकार के निगम कर्मचारी शामिल हैं।
बता दें कि दिल्ली में कोरोना के नए मामले बढ़ने के कारण कंटेनमेंट (सील) जोन की संख्या 1517 पहुंच गई है। 13 सितंबर को कुल 1488 कंटेनमेंट जोन थे। इसके बाद एक दिन में 29 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में कोरोना के अब तक कुल दो लाख 21 हजार 533 मामले आ चुके हैं। जिसमें से एक लाख 88 हजार 122 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस तरह मौजूदा समय में मरीजों के ठीक होने की दर 84.91 फीसद है।
वहीं मृतकों की कुल संख्या 4770 हो गई है। 28,641 हैं सक्रिय मरीज दिल्ली में मौजूदा समय में 28,641 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 6592 मरीज अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 1807 व कोविड हेल्थ सेंटर में 445 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा 16,568 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सक्रमण दर 7.19 फीसद अब तक कुल 21 लाख 84 हजार 316 सैंपल की जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 9859 आरटीपीसीआर व 35,025 एंटीजन जांच की गई। जिसमें से 7.19 फीसद सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो