Move to Jagran APP

क्यूआर कोड युक्त मिलेंगे निगम के लाइसेंस, मोबाइल में ई- कापी रखनें पर भी होगा मान्य

उत्तरी दिल्ली निगम अब क्यू आर कोड युक्त लाइसेंस जारी करेगा। इससे अब लाइसेंस को दुकान में रखने और प्रिंट लगवाकर रखने का झंझट खत्म हो जाएगा। लोग अपने मोबाइल या ई-मेल पर इस लाइसेंस को रख सकेंगे। इसमें फैक्ट्री से लेकर तहबाजारी और हेल्थ जैसे महत्वपूर्ण लाइसेंस भी है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 04:56 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 04:56 PM (IST)
क्यूआर कोड युक्त मिलेंगे निगम के लाइसेंस, मोबाइल में ई- कापी रखनें पर भी होगा मान्य
लोग अपने मोबाइल या ई-मेल पर इस लाइसेंस को रख सकेंगे।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम अब क्यू आर कोड युक्त लाइसेंस जारी करेगा। इससे अब लाइसेंस को दुकान में रखने और प्रिंट लगवाकर रखने का झंझट खत्म हो जाएगा। लोग अपने मोबाइल या ई-मेल पर इस लाइसेंस को रख सकेंगे।

निरीक्षण के दौरान निगम के अधिकारी और कर्मचारी के मांगने पर क्यू आर कोड से युक्त लाइसेंस को मान्य माना जाएगा। वहीं, इसकी प्रति मोबाइल या ई-मेल पर दिखाना भी मान्य होगा। निगम की यह व्यवस्था आठ तरह के लाइसेंस में लागू होगी। इसमें फैक्ट्री से लेकर तहबाजारी और हेल्थ जैसे महत्वपूर्ण लाइसेंस भी है।

loksabha election banner
उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी और नेता सदन के साथ सिविक सेंटर में प्रेसवार्ता के जरिए निगम द्वारा शुरू की गई इस सुविधा की जानकारी दी। महापौर ने बताया कि निगम ने क्यूआर आधारित निगम लाइसेंस जारी व नववीकरण करना शुरू कर दिया है।

इससे व्यापारियों को लाइसेंस दुकान पर प्रदर्शित करना जरूरी नहीं होगा। लोग अपने ई-मेल और मोबाइल में उसकी प्रति रख सकते हैं। निगम के अधिकारी या कर्मचारी की मांग पर यह प्रति दिखाना मान्य हो जाएगा।

जय प्रकाश ने कहा कि इससे कागजों की बचत होगी। जो कि पर्यावरण के लिए सहायक होगा। स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी ने कहा कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र में यह सुविधा शुरू की गई थी। इससे फर्जीवाडें की संभावनाएं खत्म होती है। आसानी से असली और नकली प्रमाण पत्र की पहचान हो जाती है।
नेता सदन योगेश वर्मा ने कहा कि सभी क्षेत्रों के निरीक्षकों को संबंधित उपायुक्तों के माध्यम से इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। अब व्यापारियों के पास मांगने पर लाइसेंस की सॉफ्ट प्रति दिखाने का विकल्प है जिसे क्यूआर कोड स्कैनर के माध्यम से सत्यापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस योजना के बारे में जोन उपायुक्तों को लोगों को जागरुक करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
यह लाइसेंस होंगे क्यूआर कोड से युक्त
  • सामान्य व्यापार और भंडारण लाइसेंस
  • फैक्ट्री लाइसेंस
  • मांस प्रसंस्करण संयंत्र
  • हेल्थ ट्रेड
  • पशु डेयरी लाइसेंस
  • फैक्ट्री(घरेलू/उद्यम)लाइसेंस
  • मीट शॉप लाइसेंस
  • तहबाजारी लाइसेंस

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.