Move to Jagran APP

Coronavirus Vaccine Update: दिल्ली में फिर बना एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का रिकार्ड

राजधानी में बुधवार को एक बार फिर एक दिन में सर्वाधिक कर्मचारियों को टीका लगने का रिकार्ड बना। दरअसल बुधवार को 183 केंद्रों पर 14743 कर्मिचारियों ने टीका लगवाया। जो एक दिन में टीकाकरण का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 06:45 AM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 11:43 AM (IST)
Coronavirus Vaccine Update: दिल्ली में फिर बना एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का रिकार्ड
183 केंद्रों पर निर्धारित लक्ष्य से 80.56 फीसद हुआ टीकाकरण

नई दिल्ली, राहुल चौहान। राजधानी में बुधवार को एक बार फिर एक दिन में सर्वाधिक कर्मचारियों को टीका लगने का रिकार्ड बना। दरअसल बुधवार को 183 केंद्रों पर 14,743 कर्मिचारियों ने टीका लगवाया। जो एक दिन में टीकाकरण का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले मंगलवार को 12,717 कर्मचारियों ने टीका लगवाया था। जो एक रिकार्ड था। बुधवार को टीकाकरण की रफ्तार में और तेजी आने से मंगलवार के मुकाबले 2026 अधिक लोगों ने टीका लगवाया। इससे एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का नया रिकार्ड बना। वहीं, टीकाकरण के दौरान सात लोगों में हल्के दुस्ष्रभाव भी देखे गए। हालांकि, रफ्तार बढ़ने के बावजूद भी निर्धारित लक्ष्य से 80.56 फीसद टीकाकरण हुआ।

loksabha election banner

दिल्ली में बुधवार को 183 केंद्रों पर स्वास्थ्य व अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को मिलाकर कुल 18,300 कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसके तहत 150 केंद्रों पर 15,000 कर्मचारियों को कोविशील्ड टीका लगाया जाना था। जबकि 12,490 कर्मचारियों को कोविशील्ड टीका लगा। इस दौरान सिर्फ पांच कर्मचारियों को दुष्प्रभाव से हल्की परेशानी हुई।

वहीं, 33 केंद्रों पर 3300 कर्मचारियों को कोवैक्सीन टीका देने का लक्ष्य था। जबकि 5253 कर्मचारियों को ही टीका लगा। इनमें से सिर्फ दो कर्मचारियों को टीका लगने के बाद मामूली परेशानी हुई। वहीं, नई दिल्ली, उत्तरी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ। इनमें लक्ष्य के मुकाबले नई दिल्ली में 80, उत्तरी में 23 और उत्तर-पूर्वी जिले में 384 अधिक लोगों को टीका लगा।

जिला - केंद्र टीकाकरण दुष्प्रभाव के मामले

मध्य दिल्ली 30 1846 1

पूर्वी दिल्ली 12 1045 0

नई दिल्ली 15 1580 0

उत्तरी दिल्ली 6 623 0

उत्तर पूर्वी दिल्ली 5 884 0

उत्तर पश्चिमी दिल्ली 22 1647 0

शाहदरा 14 911 1

दक्षिणी दिल्ली 26 1696 2

दक्षिण पूर्वी दिल्ली 19 1157 1

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली 15 1474 1

पश्चिमी दिल्ली 19 1880 1

कुल 183 14,743 7

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.