Move to Jagran APP

Coronavirus Vaccine: दिल्ली में पहली बार एक दिन में 24,437 कर्मचारियों को लगा कोरोना का टीका

दिल्ली में अब तक कुल दो लाख 50 हजार 842 कर्मचारियों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। जबकि स्वास्थ्य कर्मियों व अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को मिलाकर करीब सवा आठ लाख कर्मचारियों को टीका लगना है। लिहाजा अब भी लक्ष्य से बहुत कम टीकाकरण हो पाया है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 07:10 AM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 07:10 AM (IST)
Coronavirus Vaccine: दिल्ली में पहली बार एक दिन में 24,437 कर्मचारियों को लगा कोरोना का टीका
स्वास्थ्य कर्मियों की तुलना में अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों ने अधिक संख्या में टीका लिया।

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। राजधानी में टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 302 कर दी गई है। इससे बृहस्पतिवार को दिल्ली में पहली बार एक दिन में 24,417 कर्मचारियों को कोरोना का टीका दिया गया। इसके तहत अग्रिम पंक्ति के 20,880 कर्मचारियों को पहली डोज व 3537 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी डोज दी गई। पहली बार इतने अधिक संख्या में कर्मचारियों ने टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर टीके की पहली व दूसरी डोज लगवाई। इससे टीकाकरण अभियान को गति मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य कर्मियों की तुलना में अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों ने अधिक संख्या में टीका लिया। लिहाजा पुलिस, सफाई कर्मचारी सहित अग्रिम पंक्ति के अन्य कर्मचारियों में टीकाकरण को लेकर उत्साह अधिक है।

loksabha election banner

दिल्ली में अब तक कुल दो लाख 50 हजार 842 कर्मचारियों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। जबकि स्वास्थ्य कर्मियों व अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को मिलाकर करीब सवा आठ लाख कर्मचारियों को टीका लगना है। लिहाजा अब भी लक्ष्य से बहुत कम टीकाकरण हो पाया है। बृहस्पतिवार को 212 केंद्रों पर 15,007 कर्मचारियों को कोविशील्ड टीके की पहली डोज दी गई। इनमें से सिर्फ नौ कर्मचारियों में हल्के दुष्प्रभाव देखे गए। कोवैक्सीन का टीकाकरण भी बढ़ा है। 90 केंद्रों पर 5873 कर्मचारियों को कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई। इनमें से चार कर्मचारियों को टीका लगने के बाद हल्की परेशानी हुई। इस तरह कुल 13 कर्मचारियों को टीका लगने के बाद थोड़ी परेशानी हुई।

अब कुल 11,188 स्वास्थ्य कर्मियों लगी दो डोज टीका

3360 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविशील्ड की दूसरी डोज व 177 कर्मचारियों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इनमें से किसी में टीके का कोई दुष्प्रभाव नहीं देखा गया। दिल्ली में अब तक कुल 11,188 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीके की दूसरी डोज दी जा चुकी है।

18 फरवरी को टीका लेने वाले कर्मचारियों की संख्या

कुल कर्मचारी जिन्हें टीका लगा- 24,417

स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज- 3537

पहली डोज लेने वाले स्वास्थ्य कर्मी- 5218

पहली डोज लेने वाले अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी- 15,662

पहली डोज लेने वाले कुल कर्मचारी- 20,880


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.