Coronavirus, Lockdown: ऑनलाइन सेवा प्रदाता/ई-रिटेलर्स को राहत, लोगों को दे सकेंगे जरूरी सेवाएं
Coronavirus Lockdown बृहस्पतिवार को सीएम अरविंद केजरीवाल और एलजी अनिल बैजल की बैठक प्रस्तावित है।
नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल की बैठक के बाद बृहस्पतिवार दोपहर में कई महत्वपूर्ण एलान किए गए। इसमें सबसे अहम फैसला यह लिया लिया गया है कि ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने वाले लोगों और ई-रिटेलर्स को जरूर सामान उपलब्ध करवाने की इजाजत दे दी गई है। इसका एलान खुद दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने किया है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को लॉकडाउन की स्थिति में दिल्ली में प्रतिदिन जरूरी चीजों की आपूर्ति के मद्देनजर हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। इसके तहत हेल्पलाइन नंबर 1031 पर फोन करके जरूरी सेवा से जुड़े लोग मसलन सब्जी विक्रेता, किराना दुकानदार और दूध विक्रेता पास बनवा सकते हैं।
पढ़िए- क्या-क्या कहा था सीएम-LG ने
- सरकार जरूरी चीजों की आपूर्ति की व्यवस्था करेगी, लोग घबराहट में खरीदारी नहीं करें।
- कोई भी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 011-23469526 पर दिल्ली पुलिस आयुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
- जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को 1031 नंबर पर फोन करके अपनी जानकारी देनी होगी। इसके बाद वाट्सएप पर ई-पास आ जाएगा।
- घबराने की जरूरत नहीं है, लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार काम कर रही है। दुकानों पर बेवजह भीड़ न लगाएं।