Move to Jagran APP

दिल्ली में कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं दो गुने कोरोना संक्रमित, जानिए किस जिले में कितना हैं पॉजिटिव केस

उत्तरी पूर्वी जिले में 411 लोग संक्रमित हैं। यहां 87 कंटेनमेंट जोन बने जिसमें अब 73 संक्रमित रह रहे हैं। बाकी 338 संक्रमित कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं। खास बात यह है कि उत्तरी पूर्वी जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या से कम उसमें रहने वाले संक्रमितों की संख्या है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 07:02 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 07:02 PM (IST)
दिल्ली में कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं दो गुने कोरोना संक्रमित, जानिए किस जिले में कितना हैं पॉजिटिव केस
1529 संक्रमित कंटेनमेंट जोन के बाहर रह रहे हैं।

नई दिल्ली [वी.के.शुक्ला]। राजधानी दिल्ली के 11 जिलों में कुल 22317 सक्रिय संक्रमितों में से उत्तरी पश्चिमी जिले में सबसे ज्यादा 3458 लोग संक्रमित है। वहीं उत्तरी पूर्वी जिले में सबसे कम होकर संक्रमितों की संख्या 411 है। दिल्ली में कुल संक्रमितों से 7401 संक्रमित कंटेनमेंट (हॉट स्पॉट) जोन में रह रहे हैं। वहीं 14916 संक्रमित कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं। दिल्ली में सोमवार तक 2782 कंटेनमेंट जोन थे। दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग की सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी पश्चिमी जिले में 2393 लोग संक्रमित हुए हैं। यहां पर सबसे ज्यादा 490 कंटेनमेंट जोन बने। जिसमें 864 संक्रमित कंटेनमेंट जोन के अंदर और 1529 संक्रमित कंटेनमेंट जोन के बाहर रह रहे हैं।

loksabha election banner

वहीं उत्तरी पूर्वी जिले में कुल 411 लोग संक्रमित हैं। यहां 87 कंटेनमेंट जोन बने, जिसमें अब 73 संक्रमित रह रहे हैं। बाकी 338 संक्रमित कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं। खास बात यह है कि उत्तरी पूर्वी जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या से कम उसमें रहने वाले संक्रमितों की संख्या है। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा तब होता है जब कंटेनमेंट जोन बनाने के बाद पीड़ित को अस्पताल, कोविड केयर सेंटर या अन्य जगह आईसोलेशन के लिए रखा जाता है।

  • मध्य दिल्ली में कुल 1631 लोग संक्रमित हैं। जिले में 295 कंटेनमेंट जोन हैं। जिसमें 557 संक्रमित रह रहे हैं। बाकी 1074 कंटेनमेंट जाने के बाहर हैं।
  • पूर्वी दिल्ली में 2105 लोग संक्रमित हैं। यहां पर 145 कंटेनमेंट जोन बने हैं। जिसमें 625 संक्रमित रह रहे हैं। बाकी 1480 कंटेनमेंट जोन के बाहर है।
  • नई दिल्ली में कुल 1397 लोग संक्रमित हैं। 321 कंटेनमेंट जोन हैं। जिसमें 590 संक्रमित रह रहे हैं। बाकी 807 संक्रमित जोन के बाहर हैं।
  • उत्तरी पूर्वी में कुल 1751 लोग संक्रमित हुए है। 136 कंटेनमेंट जोन बने हैं। जिसमें 423 संक्रमित रहे रहे है। बाकी 1328 कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं।
  • उत्तरी पश्चिमी में कुल 3458 लोग संक्रमित हैं। 238 कंटेनमेंट जोन हैं। जिसमें 1053 संक्रमित रह रहे हैं। 2405 कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं।
  • हादरा में कुल 1123 लोग संक्रमित हैं। 187 कंटेनमेंट जोन हैं। जिसमें 482 लोग रह रहे हैं। 651 कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं।
  • दक्षिणी में 2937 लोग संक्रमित हैं। 441 कंटेनमेंट जोन हैं। जिसमें 888 संकमित रह रहे हैं। बाकी 2049 संक्रमित कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं।
  • दक्षिणी पूर्वी में कुल 2763 लोग संक्रमित हैं। 143 कंटेनमेंट जोन हैं। जिसमें 828 लोग रह रहे हैं। बाकी 1935 कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं।
  • पश्चिमी में कुल 2348 लोग संक्रमित हैं। 299 कंटेनमेंट जोन हैं। जिसमें 1018 संक्रमित रह रहे हैं। बाकी 1330 कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.