Move to Jagran APP

Karnataka Political Crisis: रिजार्ट के अंदर BJP नेता खा रहे पकौड़ा, बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

कांग्रेसी कार्यकर्ता आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा के विधायकों को रिजॉर्ट में रखकर यहीं से कर्नाटक सरकार को गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त की रणनीति बन रही है।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 11:32 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 11:32 AM (IST)
Karnataka Political Crisis: रिजार्ट के अंदर BJP नेता खा रहे पकौड़ा, बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
Karnataka Political Crisis: रिजार्ट के अंदर BJP नेता खा रहे पकौड़ा, बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

नई दिल्ली/गुरुग्राम, जेएनएन। गुरुग्राम से सटे तावडू स्थित आइटीसी ग्रैंड भारत रिजॉर्ट में कर्नाटक भारतीय  जनता पार्टी के विधायकों के ठहरने को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस पार्टी इसे भाजपा का साजिश के तौर पर देख रही है। इस रिजॉर्ट में जहां बुधवार को भाजपा से विधायक-नेता गोल्फ, क्रिकेट खेलने के साथ पकौड़े का लुत्फ ले रही हैं, वहीं रिजॉर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। 

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, मानेसर-तावडू के आईटीसी ग्रैंड भारत रिजॉर्ट के बाहर बुधवार सुबह कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ता आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा के विधायकों को रिजॉर्ट में रखकर यहीं से कर्नाटक सरकार को गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त की रणनीति बन रही है। कांग्रेसी कार्यकताओं का आरोप है कि भाजपा नेता लोकतंत्र का हनन करने में लगे हुए हैं। प्रदर्शन को देखते हुए यहां भारी पुलिस बल लगा दिया गया है।

बता दें कि रिजॉर्ट में सोमवार से भाजपा के 104 विधायकों के साथ कई भाजपा नेता रुके हुए हैं। रिजॉर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, भाजपा सांसद शोभा किरंदजले और पूर्व सांसद श्रीरामलू मौजूद है। सभी सुबह की गुनगुनी धूप के बीच चाय पकौड़े खाते नजर आए। 

गौरतलब है कि गुरुग्राम से सटे तावडू स्थित आइटीसी ग्रैंड भारत रिजॉर्ट में मंगलवार को कर्नाटक के भाजपा विधायकों ने क्रिकेट और गोल्फ खेलकर तनाव दूर किया। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विधायकों के साथ लंच किया। खेल के बाद रिजॉर्ट में भाजपा के 104 विधायकों के साथ अलग-अलग कमरों में गुफ्तगू भी होती रही। रिजॉर्ट में येदियुरप्पा के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, भाजपा सांसद शोभा किरंदजले और पूर्व सांसद श्रीरामलू मौजूद रहे। इन्होंने भाजपा विधायकों के साथ हॉल में बैठक भी की। कुछ विधायक दोपहर के वक्त रिजॉर्ट में टहलते भी नजर आए। रिजॉर्ट के अंदर उन्हीं लोगों को जाने दिया जा रहा था, जिन्हें प्रबंधन की ओर से अनुमति दी जाती थी। मीडियाकर्मी भी रिजॉर्ट को जाने वाली सड़क पर शाम तक जमे रहे। देर रात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी रिजॉर्ट आए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.