कांग्रेस नेता करण सिंह के आवास पर पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली
कांग्रेस नेता करण सिंह के घर पर तैनात पुलिसकर्मी ने खुद को गोली से उड़ा लिया है। यह मामला दिल्ली के चाणक्यपुरी का है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कांग्रेस नेता करण सिंह के घर पर तैनात पुलिसकर्मी ने खुद को गोली से उड़ा लिया है। यह मामला दिल्ली के चाणक्यपुरी का है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं बवाना के सीआरपीएफ कैंप में ड्यूटी के दौरान एक एएसआई ने अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि एएसआई राम बिलास मीणा सीआरपीएफ की 27वीं वाहिनी में तैनात थे। वह मूल रूप से करौली, राजस्थान के रहने वाले थे।
उनकी तैनाती फिलहाल बवाना स्थित केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल कैंप में थी। रविवार सुबह ड्यूटी से लौटते ही अपने साथी जवान को चाय लाने के लिए भेज दिया। जवान जैसे ही वहां से गया राम बिलास ने राइफल से खुद की गर्दन में गोली मार ली।
गोली की आवाज सुन जवान मौके पर पहुंचे तो उन्हें खून से लथपथ पड़े देखा। डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया जांच में पता चला है कि उन्होंने कुछ दिनों पहले बीमार होने के कारण वीआरएस के लिए आवेदन दिया था। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
शर्मनाक : एयरपोर्ट पर दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का कृत्रिम पैर उतरवाया
दिल्ली-एनसीआर की खबरों के लिए यहां करें क्लिक
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप