Move to Jagran APP

जनता ने दिया भरपूर समर्थन, पांच राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार: हुड्डा

दुष्यंत चौटाला द्वारा नई पार्टी के गठन से इनेलो को लाभ मिलेगा इस सवाल पर हुड्डा ने कहा कि दुष्यंत चाहे दो या चार पार्टी बनाएं। जनता इनको पूरी तरह से नकार देगी।

By Edited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 07:18 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 08:03 PM (IST)
जनता ने दिया भरपूर समर्थन, पांच राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार: हुड्डा
जनता ने दिया भरपूर समर्थन, पांच राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार: हुड्डा

गुरुग्राम, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राजस्थान मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना व मिजोरम में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस को जनता ने भरपूर समर्थन दिया है। यह बात पक्के तौर से कही जा सकती है कि इन राज्यों में कांग्रेस अपनी सरकार बनाने जा रही है। इसी प्रकार से लोकसभा चुनाव में भी जनता भारतीय जनता पार्टी को नकारते हुए कांग्रेस का ही साथ देगी।

loksabha election banner

हुड्डा ने यह बातें रविवार को गुरुग्राम गांव स्थित पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के आवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा-इनेलो दोनों ही दल एक दूसरे के सहयोगी हैं। आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में इनका चेहरा बेनकाब हो जाएगा। इनेलो नेता सरकार बनाने का दावा तो कर रही है, लेकिन अपना घर उनसे संभल नहीं रहा है। इनेलो दो फाड़ हो चुकी है। उनके नेता ही एक दूसरे से सहमत नहीं दिखाई दे रहे हैं।

दुष्यंत चौटाला द्वारा नई पार्टी के गठन से इनेलो को लाभ मिलेगा इस सवाल पर हुड्डा ने कहा कि दुष्यंत चाहे दो या चार पार्टी बनाएं। जनता इनको पूरी तरह से नकार देगी। एसवाइएल मुददे पर इनेलो सिर्फ राजनीति कर रही है। इस दल ने प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम किया है। हुड्डा ने इनेलो को भाजपा की बी टीम बताया। एसवाइएल का पानी नहीं आने का ठीकरा इनेलो पर फोड़ते हुए उन्होंने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के पक्ष में हो गया था तो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने प्रदेश के हितों को दांव पर लगाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से रिश्तेदारी निभाना ही बेहतर समझा।

हुड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर विकास के नाम पर सिर्फ राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा भाजपा पूंजी पतियों और भ्रष्टाचारियों का साथ देने का काम करती है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राव धर्मपाल, राव दान सिंह, प्रो. वीरेंद्र सिंह, पूर्व ओएसडी महेंद्र चोपड़ा, संदीप कटारिया व धर्मजीत कटारिया सहित अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.