Move to Jagran APP

CM अरविंद केजरीवाल ने कहा- संविधान की रक्षा सबकी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना उसकी मूल आत्मा है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 11:33 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 11:33 AM (IST)
CM अरविंद केजरीवाल ने कहा- संविधान की रक्षा सबकी जिम्मेदारी
CM अरविंद केजरीवाल ने कहा- संविधान की रक्षा सबकी जिम्मेदारी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना उसकी मूल आत्मा है। संविधान को बचाए रखना हम 130 करोड़ भारत वासियों की जिम्मेदारी है। जब-जब देश कठिन परिस्थितियों से गुजरेगा, यह संविधान हमारी रक्षा करेगा। वह शनिवार को दिल्ली सरकार की ओर से मॉडल टाउन के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने देश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और ‘हम होंगे कामयाब एक दिन’ गीत गाकर भारत को दुनिया का नेतृत्व करने वाला देश बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज हम गणतंत्र दिवस की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

loksabha election banner

आज से 70 साल पूर्व 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था, जिसे स्वतंत्रता सेनानियों ने बनाया था। करोड़ों लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए कुर्बानियां दी थीं। ऐसे लोगों ने आजाद भारत का एक सपना देखा था। उस भारत को उन्होंने संविधान में संजोया था। इस संविधान को बचाए रखने की जिम्मेदारी हम सब भारतवासियों की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य में कायाकल्प किया। बिजली 200 यूनिट फ्री की। महिलाओं का बसों में सफर मुफ्त किया। इससे हर आदमी की जेब में बचत होती है और विकास का पहिया घूमता है। उन्होंने कहा कि आठ फरवरी को दिल्ली में मतदान होगा।

अभी आचार संहिता लागू है। हर वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर वह लोगों से बहुत सारी बातें किया करते थे, लोगों के सवालों के जवाब देते थे। लेकिन आचार संहिता की वजह से आज हमारी उतनी बातें नहीं हो सकेंगी। छत्रसाल स्टेडियम में परेड के दौरान सलामी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौजूद रहे। इस दौरान छत्रसाल स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.