Move to Jagran APP

ईस्ट लक्ष्मी मार्केट में मकान को तोड़ने की कार्रवाई: पीड़ितों से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल

अदालत के आदेश पर निगम व पीडब्ल्यूडी ने मकानों को ढहाना शुरू किया है। यह मकान अवैध रूप से बने हुए हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 04:44 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 05:34 PM (IST)
ईस्ट लक्ष्मी मार्केट में मकान को तोड़ने की कार्रवाई: पीड़ितों से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल
ईस्ट लक्ष्मी मार्केट में मकान को तोड़ने की कार्रवाई: पीड़ितों से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। मास्टर प्लान रोड पर अवैध मकानों को तोड़े जाने के बाद शुक्रवार को पीड़ितों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे। यहां पर उन्होंने पीड़ितों से बातचीत भी की और उनकी बातें ध्यान से सुनीं। इससे पहले शुक्रवार सुबह पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने भी पीड़ितों से मुलाकत की थी।

prime article banner

बता दें कि ईस्ट गुरु अंगद नगर स्थित ईस्ट लक्ष्मी मार्केट में नाले के किनारे अवैध रूप से बनाई गई बची हुई इमारतों को भी पूर्वी दिल्ली नगर निगम के दस्ते ने ढहा दिया है। यहां 200 मीटर की लंबाई में 56 अवैध इमारतें बनी थीं, जिसमें कई तीन मंजिला भी थीं।

निगम व लोक निर्माण विभाग ने मिलकर यहां कार्रवाई की है। कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। निगम ने सोमवार से यहां कार्रवाई शुरू की थी। पहले दिन निगम व पुलिस के दस्ते को काफी विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रीत विहार पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए यहां कार्रवाई शुरू करवा दी। यहां कई मकान निगम अधिकारियों की मिलीभगत से कुछ ही दिन पहले बने थे। निगम के कुछ अधिकारी व कुछ नेता इन मकानों को बचाना चाहते थे, लेकिन इसका आप नेताओं ने विरोध किया। इससे सभी अवैध मकानों पर समान कार्रवाई की गई।  बड़े मकानों को ढहाने के लिए बड़े बुलडोजर मंगवाए गए थे, जिससे मलबे के ऊपर जाकर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। निगम अधिकारियों ने बताया कि यहां 56 इमारतें बनी हुई थीं, जिससे काफी सारा मलबा निकला है।

यहां एक तरफ का रास्ता बंद होने से दूसरी सड़क पर लग रहा जाम ईस्ट लक्ष्मी मार्केट में जहां कार्रवाई हुई है वह स्थान मास्टर प्लान रोड के किनारे है। इस रोड के एक हिस्से को चित्रा विहार लालबत्ती से लेकर खुरेजी चौक तक बंद कर दिया गया। इस कारण विकास मार्ग व अंदरूनी सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है, जिससे लोगों को सुृबह जाम का सामना करना पड़ रहा है।

कोर्ट के आदेश के बाद तोड़ी जा रही अवैध इमारत

गौरतलब है कि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर उत्तरी दिल्ली नगर लोक निर्माण विभाग ने ने मकानों को ढहाना शुरू किया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम का कहना है कि यह मकान अवैध रूप से बने हुए हैं। पिछली कार्रवाई के दौरान पूर्व विधायक नितिन त्यागी व आम आदमी पार्टी नेता दीपक सिंगला भी पहुंचे थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.