Move to Jagran APP

Chhath Puja Ban in Delhi: महापाैर ने कहा- दिल्ली सरकार के प्रतिबंध से आहत हुए हैं पूर्वांचलवासी

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महापौर अनामिका ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा छठ आयोजन पर प्रतिबंध के कारण पूर्वाचलवासियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। जैसे अन्य त्‍योहार नियमों का पालन करते हुए मनाएं जा सकते है तो छठ पर्व के लिए भी व्यवस्था बनाई जा सकती है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 09:01 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 09:01 PM (IST)
Chhath Puja Ban in Delhi: महापाैर ने कहा- दिल्ली सरकार के प्रतिबंध से आहत हुए हैं पूर्वांचलवासी
दक्षिणी निगम में छठ पर्व के दौरान सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान का प्रस्ताव पारित।

नई दिल्ली, नेमिष हेमंत। छठ पूजा के सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध के सवाल पर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा शासित नगर निगमोें ने दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महापौर अनामिका ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा छठ आयोजन पर प्रतिबंध के कारण दिल्ली में रहने वाले पूर्वाचलवासियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। जैसे अन्य त्‍योहार सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए मनाएं जा सकते है तो छठ पर्व के आयोजन के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा सकती है।

loksabha election banner

बता दें कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन पर पाबंदी लगाई है, लेकिन इस पर सियासी घमासान बढ़ने लगा है। महापौर अनामिका ने कहा कि यह पर्व लाखों लोगों की आस्था से जुड़ा है। ऐसे में सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए छठ पर्व मनाने की अनुमति प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा कि कोरोना के बचाव संबंधी उपाय और नियमों का पालन करते हुए सभी छठ घाटों पर छठ मईया का हर्षोंल्लास से पूजन किया जाए।

मंगलवार को दक्षिणी दिल्ली नगर निगम सदन की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि छठ पर्व के दौरान सभी वार्डों मेें स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस बारे में सदन के नेता नरेंद्र चावला ने बताया कि इसे लेकर सभी पार्षदों की ओर से निगम आयुक्त से यह अनुरोध किया गया कि छठ पर्व मनाने के लिए दक्षिणी निगम की ओर से गाइडलाइन जारी की जाएं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दिन पूर्वाचली समाज के लोग छठ घाटों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैैं। प्रायः यह देखा गया कि दिल्ली में अधिकांश लोग छोटे मकानों में रहते है जहां समुचित जगह न होने के कारण पूजा करना संभव नहीं हो पाता। उन्होंने दिल्ली सरकार से आग्रह किया कि जल्द से जल्द इस प्रस्ताव पर विचार कर छठ पर्व मनाने की अनुमति दी जाए।

महापौर जय प्रकाश ने किया घाटों का निरीक्षण

उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने मंगलवार को केशवपुरम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्यावरण प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और क्षेत्रीय पार्षद सुजीत ठाकुर और निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को छठ पूजा से पहले छठ घाटों पर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को छठ घाटों की सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में काफी बड़ी संख्या में पूर्वांचलवासी लोग दिल्ली में रहते हैं। छठ पर्व पूर्वांचलवासियों के लिए सूर्य उपासना व आस्था का महान पर्व हैं और उस दिन पूर्वांचलवासी इसका आयोजन बहुत हर्षोउल्लास व जोर-शोर करते हैं जिसके लिए जरूरी है कि छठ घाटों पर सभी व्यवस्थाओं का उचित प्रबंध हो।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.