Move to Jagran APP

छठ के लिए दिल्ली सरकार तैयार करा रही है एक हजार घाट, पुख्ता होगी सुरक्षा व्यवस्था

दिल्ली सरकार ने पिछले साल 600 जगहों पर छठ पूजा का प्रबंध किया था। इस बार चार सौ घाट बढ़ाए गए हैं। घाटों पर सिविल डिफेंस के सदस्य मौजूद रहेंगे।

By Edited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 08:23 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 08:56 PM (IST)
छठ के लिए दिल्ली सरकार तैयार करा रही है एक हजार घाट, पुख्ता होगी सुरक्षा व्यवस्था
छठ के लिए दिल्ली सरकार तैयार करा रही है एक हजार घाट, पुख्ता होगी सुरक्षा व्यवस्था

नई दिल्ली, जेएनएन। छठ पर्व के मद्देनजर दिल्ली सरकार इस बार एक हजार छठ घाट तैयार करा रही है। व्रतियों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। विकास मंत्री व आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रभारी गोपाल राय ने शुक्रवार को राजस्व व सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ आइटीओ स्थित हाथी घाट का निरीक्षण किया। इस मौके पर बुराड़ी से 'आप' विधायक संजीव झा व तीर्थ यात्रा विकास समित के चेयरमैन कमल बंसल भी मौजूद थे।

loksabha election banner

केवल 60 ही छठ घाट थे
गोपाल राय ने कहा कि करीब चार साल पहले जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, उस समय यहां केवल 60 ही छठ घाट थे। पूर्वांचल के लोगों को देखते हुए यह संख्या बहुत कम थी। पूर्वांचल के लोगों की मांग पर सरकार ने दिल्ली में 1000 घाट बनाने और छठ पर्व में सारी सुख-सुविधा मुहैया कराने काम शुरू किया।

चार सौ घाट बढ़ाए गए
दिल्ली सरकार ने पिछले साल 600 जगहों पर छठ पूजा का प्रबंध किया था। इस बार चार सौ घाट बढ़ाए गए हैं। छठ पर्व को लेकर गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में भी बैठक हुई, जिसमें परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, विकास मंत्री गोपाल राय व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

1000 छठ घाट बनाने का आदेश
तीर्थ यात्रा विकास समिति के अध्यक्ष कमल बंसल का कहना है कि इस बार भी शिविरों में जरूरत के हिसाब से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। घाटों पर सिविल डिफेंस के सदस्य मौजूद रहेंगे। बिजली, पानी, टेंट व एंबुलेंस की सुविधा भी दी जाएगी। छठ पर्व 11 नवंबर से शुरू हो रहा है। 13 तारीख को छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिया जाएगा। पूर्वांचल के लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने 1000 छठ घाट बनाने का आदेश जारी किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.