सीबीआइ का आरोपित पांच लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार
दिल्ली क्राइम बांच को रविवार की दोपहर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उसने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो सीबीआइ द्वारा पांच लाख का ईनामी आरोपित है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली क्राइम बांच को रविवार की दोपहर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उसने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो सीबीआइ द्वारा पांच लाख का ईनामी आरोपित है। सीबीआइ मुबंई ने इस धवल त्रिवेदी पर पांच लाख का इनाम रखा था। मिली जानकारी के हिसाब से यह शख्स कई बार अपना नाम बदल कर अपराध की दुनिया में क्राइम को अंजाम दे रहा था। इसका नाम धवल त्रिवेदी उर्फ मुखितयार सिंह उर्फ सतनाम सिंह उर्फ सुरजीत सिंह बताया जा रहा है। यह गुजरात का रहनेवाला है।
क्या है इस शख्स पर आरोप
गिरफ्तार त्रिवेदी पर पास्को एक्ट के तहत एक केस गुजरात के राजकोट में दर्ज है। इस केस में उसे आजीवन कारावास की सजा मिली है। हालांकि वह पैरोल पर बाहर आया और बाहर आते ही फिर से अपराध की दुनिया में कूद गया।
कौन है यह त्रिवेदी
धवल त्रिवेदी महाराष्ट्र के परिवार में 1970 में जन्मा था। यहां उसने एम (MA) की पढ़ाई अंग्रेजी विषय में गुजरात यूनिवर्सिटी से अहमदाबाद से की। इसके पिता दर्शनशास्त्र में प्राध्यापक थे। त्रिवेदी ने 1996 में शादी की हालांकि पहली पत्नी की मौत के बाद 1998 में फिर से इसने शादी की। 1999 में इसके घर एक बेटी आई। हालांकि यह विवाह भी उसका नहीं चल सका और करीब 2000 में पत्नी से ये शख्स अलग हो गया। सीआइडी के द्वारा उस समय दायर चार्जशीट के मुताबिक यह खतरनाक अपराधी था जिसने आठ महिलाओं जिसमें नाबालिग बच्चियां भी थी उसे किडनैप किया था। यह आठ भाषाओं का जानकार था। अपनी पहचान छुपाने के लिए यह भेष बदलने में माहिर है। यह स्कूल में प्रिसिंपल की नौकरी कर चुका है।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो