Move to Jagran APP

Delhi MCD By Election: दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर 28 फरवरी को मतदान, 3 मार्च को आएगा रिजल्ट

Delhi MCD By Election अभी इन सभी पांच वार्डों पर सीधे तौर पर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी का कब्जा था लेकिन इस उप चुनाव में सीट किसके हाथ में आएगी यह देखने की बात होगी।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2021 10:58 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2021 11:05 AM (IST)
Delhi MCD By Election: दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर 28 फरवरी को मतदान, 3 मार्च को आएगा रिजल्ट
13 फरवरी नाम वापस लिया जा सकेगा।

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। Delhi MCD By Election: दिल्ली नगर निगम की पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 28 फरवरी को मतदान होगा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की दो और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Delhi Nagar Nigam Election 2021) के लिए बुधवार को आदेश जारी हो गया। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके श्रीवास्तव व सचिव संदीप मिश्रा ने बताया कि उपचुनाव के लिए एक फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। इन सभी सीटों पर उम्मीदवार आठ फरवरी तक नामांकन करा सकेंगे। 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 13 फरवरी नाम वापस लिया जा सकेगा।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि तीन मार्च को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। इन सभी सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाने के लिए सारी व्यवस्था कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व अन्य की मदद ली जा रही है। यहां 13 मार्च को चुनाव की सभी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। बॉक्स-1 इन वार्डो में होंगे उपचुनाव दिल्ली नगर निगम के उत्तरी दिल्ली नगर निगम की रोहिणी सी और शालीमार बाग नॉर्थ वार्ड व पूर्वी दिल्ली नगर निगम के त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगड़ वार्ड पर उपचुनाव होंगे। इनमें से शालीमार बाग नॉर्थ महिला के लिए जबकि त्रिलोकपुरी व कल्याणपुरी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट हैं।

सक्रिय हुए राजनीतिक दल

दिल्ली में होने वाले निगम उपचुनाव के लिए दिल्ली के तीनों बड़े दल आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सक्रिय हो गए हैं। अभी इन सभी पांच वार्डों पर सीधे तौर पर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी का कब्जा था, लेकिन इस चुनाव में सीट किसके हाथ में आएगी यह देखने की बात होगी। वहीं उपचुनाव को जीतने के लिए सत्ता पक्ष व विपक्ष ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस तीनों दल जल्दी ही उम्मीदवारों का एलान करने वाले हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.