Move to Jagran APP

भारत 2040 तक बन जाएगा दुनिया की सबे बड़ी आर्थिक महाशक्तिः सुब्रह्मण्यम स्वामी

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि वर्ष 2040 तक भारत दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्ति बन सकता है।

By Edited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 08:59 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 01:57 PM (IST)
भारत 2040 तक बन जाएगा दुनिया की सबे बड़ी आर्थिक महाशक्तिः सुब्रह्मण्यम स्वामी
भारत 2040 तक बन जाएगा दुनिया की सबे बड़ी आर्थिक महाशक्तिः सुब्रह्मण्यम स्वामी

गुरुग्राम, जेएनएन। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि वर्ष 2040 तक भारत दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्ति बन सकता है। इसके लिए जो क्षमता चाहिए वह देश के भीतर है। आवश्यकता है हर क्षेत्र के लोगों को ईमानदारी से काम करने की। जब तक ईमानदारी से काम नहीं करेंगे तब तक तेजी से तरक्की नहीं होगी।

loksabha election banner

सुब्रह्मण्यम स्वामी शनिवार को नेशनल मीडिया सेंटर के सभागार में सेंटर फॉर इंटरनेशनल रिलेशंस एंड कम्युनिटी की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश तेजी से हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। यह तरक्की और तेजी से हो सकती है जब हर क्षेत्र के लोग पूरी क्षमता के साथ काम करें। देश हर स्तर पर मजबूत दिखाई दे इसके लिए हर क्षेत्र की मजबूती आवश्यक है। रोजगार के साधन अधिक से अधिक पैदा करने होंगे। किसानों की किसानी को मजबूत बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि आइटी, ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम सहित सभी क्षेत्र की मजबूती पर लगातार ध्यान देना होगा। अपने देश में प्रतिभा की कमी नहीं है। आवश्यकता है प्रतिभा को बेहतर दिशा देने की। स्किल डेवलपमेंट के ऊपर विशेष ध्यान देने से मैन पावर का बेहतर उपयोग किया जा सकता है। इस दिशा में प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग देश को सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। देश अपने आप तेजी से आगे बढ़ेगा।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को बढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.