Move to Jagran APP

मनीष सिसोदिया के साथ मुस्कुराते दिखे शत्रुघ्न सिन्हा, BJP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को दिल्ली सरकार के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए गए।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 01:59 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 02:59 PM (IST)
मनीष सिसोदिया के साथ मुस्कुराते दिखे शत्रुघ्न सिन्हा, BJP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
मनीष सिसोदिया के साथ मुस्कुराते दिखे शत्रुघ्न सिन्हा, BJP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

नई दिल्ली (जेएनएन)। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को शुक्रवार को दिल्ली सरकार के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए गए। दरअसल, शुक्रवार को उत्तर पूर्वी जिले के नंद नगरी से स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम लांच हुआ। इसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद  रहे।

loksabha election banner

इतना ही नहीं, वह मनीष सिसोदिया के साथ हंसते-मुस्कुराते नजर आए। उधर, नंद नगरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय (डीएम ऑफिस) में दिल्ली सरकार के कायर्क्रम के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा की उपस्थिति से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। 

वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) का कहना है कि यह दिल्ली सरकार का प्रोग्राम था और सिन्हा सरकार की नीतियों के समर्थक रहे हैं। इसका कई मौकों पर उन्होंने खुलकर इजहार भी किया है। ऐसे में उनका आना सहज था। 

जानकारों का मानना है कि AAP के साथ गलबहियां कर रहे शत्रुघ्न सिन्हा लोक सभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी धमाका कर सकते हैं। हालांकि, पार्टी इस तरह की किसी संभावना को सिरे से नकार रही है।

जानकार बताते हैं कि कार्यक्रम ऐसे वक्त हुआ जब आम आदमी पार्टी दिल्ली में लोक सभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त है। AAP की पूरी कोशिश है कि वह दिल्ली में पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले मतदाताओं को अपने साथ मजबूती से जोड़े।

यहां पर बता दें कि उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र में पूर्वांचली मतदाताओं की संख्या अधिक है और फिलहाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सांसद हैं। ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा का साथ मददगार हो सकता है। इसी मकसद से उन्हें दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में बुलाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.