Move to Jagran APP

Delhi Nagar Nigam Election 2022: बूथ को मजबूत करेगा भाजपा का ‘कार्यकर्ता कनेक्ट’

Delhi Nagar Nigam Election 2022 दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा भी सतर्क हो गई है। नेता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं। वरिष्ठ नेता बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहेंगे।

By Jp YadavEdited By: Published: Wed, 17 Mar 2021 08:00 AM (IST)Updated: Wed, 17 Mar 2021 08:00 AM (IST)
Delhi Nagar Nigam Election 2022: बूथ को मजबूत करेगा भाजपा का ‘कार्यकर्ता कनेक्ट’
भाजपा ने कार्यकर्ता कनेक्ट नाम से मोबाइल ऐप तैयार किया है।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। Delhi Nagar Nigam Election 2022: अगले वर्ष तीनों दिल्ली नगर निगम (दक्षिण दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम) के चुनाव हैं। ऐसे में दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी समेत और भारतीय जनता पार्टी समेत सभी प्रमुख पार्टियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा भी सतर्क हो गई है। नेता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं। वरिष्ठ नेता बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहेंगे और इस काम में तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। इसके लिए पार्टी ने कार्यकर्ता कनेक्ट नाम से मोबाइल एप तैयार किया है। इसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारियों तक का विवरण होगा। किसी बूथ पर चल रही गतिविधियों की जानकारी भी इससे मिलेगी।

loksabha election banner

भाजपा के सामने नगर निगमों में जीत दोहराने की चुनौती है। पांच वार्डो में हुए उपचुनाव में पार्टी को एक भी वार्ड में जीत नहीं मिलने से यह चुनौती और बढ़ गई है। इसे ध्यान में रखकर पार्टी के बड़े नेता बूथ स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इसके लिए सभी 280 मंडलों में कार्यकर्ता कनेक्ट कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रत्येक मंडल का एक प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिसमें विधायक व प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि प्रत्येक बूथ पर 21 कार्यकर्ताओं की समिति बनाई गई है। समिति के सदस्य बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने के साथ ही पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। मंडल प्रभारी प्रत्येक बूथ पर बैठक करके बूथ समिति के सदस्यों का सत्यापन करेंगे। आधार कार्ड के साथ बूथ कार्यकर्ता की फोटो मोबाइल एप पर अपलोड की जाएगी। कनेक्ट कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इनसे निरंतर संवाद बनाने में एप मददगार साबित होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.