Move to Jagran APP

सत्येंद्र जैन के घर का पानी कनेक्शन काटेंगे भाजपा कार्यकर्ताः आदेश गुप्ता

प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि यदि 48 घंटे के अंदर जल आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष व सत्येंद्र जैन के निवास का पानी कनेक्शन काट देंगे जिससे कि उन्हें आम जनता की परेशानी समझ आ सके।

By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 05:15 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jul 2021 05:15 PM (IST)
सत्येंद्र जैन के घर का पानी कनेक्शन काटेंगे भाजपा कार्यकर्ताः आदेश गुप्ता
भाजपा ने 48 घंटे के अंदर जल आपूर्ति में सुधार करने की दी चेतावनी

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। जल संकट को लेकर भाजपा ने दिल्ली सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि यदि 48 घंटे के अंदर जल आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष व सत्येंद्र जैन के निवास का पानी कनेक्शन काट देंगे जिससे कि उन्हें आम जनता की परेशानी समझ आ सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की लापरवाही से पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता लगातार आवाज उठा रहे हैं। बृहस्पतिवार को राजधानी में 36 सौ स्थानों पर प्रदर्शन किया था। यह जनआंदोलन जारी रहेगा।

loksabha election banner

टैंकर माफिया को लाभ पहुंचाने के लिए नहीं दूर की जा रही है समस्या

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी भूलकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दूसरे राज्यों में अपने राजनीतिक विस्तार में लगे हुए हैं। सरकार की लापरवाही से दिल्ली की जनता पानी की कमी और दूषित जल आपूर्ति से परेशान है। पटेल नगर, राजेंद्र नगर, करोलबाग, प्रेम नगर, तुगलकाबाद, बदरपुर, मंडावली सहित कई स्थानों पर लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। टैंकर माफिया को फायदा पहुंचाने के लिए कालोनियों में पाइप लाइन से पानी नहीं पहुंचाया जा रहा है। टैंकर माफिया को खत्म करने का वादा करके सत्ता में आने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक व नेता अब इन्हें संरक्षण दे रहे हैं। भ्रष्टाचार की वजह से जल बोर्ड घाटे में है।

पहले फायदे में था बोर्ड अब घाटे में आ गया

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल के सत्ता में आने से पहले जल बोर्ड आठ सौ करोड़ रुपये के लाभ में था। अब वह प्रतिवर्ष दो हजार रुपये के घाटे में है। पानी की समस्या हल करने के नाम पर दिल्ली सरकार ने बोर्ड को 57 हजार करोड़ रुपये दिए हैं, लेकिन जल संकट बरकरार है। केजरीवाल ने पानी की दरों में प्रतिवर्ष होने वाली दस फीसद की बढ़ोतरी खत्म करने का वादा किया था। उनके सत्ता में आने के बाद दरों में 20 फीसद की बढ़ोतरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने सीवर का पानी शोधित करके घरों में आपूर्ति करने, उत्तर प्रदेश को सिंचाई के लिए शोधित सीवर जल देकर साफ पानी लेने, हिमाचल प्रदेश से पानी लाने, रैनीवेल बनाने, भूमिगत जलाशय बनाने जैसी कई योजनाओं की घोषणा की थी जिस पर आजतक अमल नहीं हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.