Move to Jagran APP

तय लक्ष्य हासिल करने में सफल रहे भाजपा कार्यकर्ता: प्रहलाद जोशी

आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश सेवा के लिए हमेशा आगे रहते हैं। केंद्र सरकार की योजनाएं और कामों को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। इस किताब में दक्षिणी दिल्ली के लोगों के कार्यो को संग्रहित किया गया है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 05:05 PM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 05:05 PM (IST)
तय लक्ष्य हासिल करने में सफल रहे भाजपा कार्यकर्ता: प्रहलाद जोशी
जिला भाजपा ने पार्टी को संगठित करने व सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यो को बखूबी निभाया है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भाजपा के महरौली जिले की वार्षिक संस्करण पुस्तक का विमोचन किया। लोधी एस्टेट स्थित दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रहलाद जोशी ने कहा कि सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में महरौली जिला भाजपा ने पार्टी को संगठित करने व सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यो को बखूबी निभाया है।

loksabha election banner

कोरोना संकट के दौरान दिल्ली के लोगों की मदद की

कोरोना संकट के दौरान पूरी दिल्ली के लोगों की इस जिले ने मदद की। कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में अनेक आक्सीजन केंद्रों की स्थापना, क्षेत्र के लोगों को राशन उपलब्ध करवाना, क्वारंटाइन केंद्रों की स्थापना करके यह साबित कर दिया कि भाजपा के कार्यकर्ता देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से तय किए गए जनसेवा के लक्ष्य को हासिल करने में भाजपा कार्यकर्ता सफल रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ता देश सेवा के लिए हमेशा रहते हैं आगे

वहीं, आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश सेवा के लिए हमेशा आगे रहते हैं। केंद्र सरकार की योजनाएं और कामों को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। इस किताब में दक्षिणी दिल्ली के लोगों के कार्यो को संग्रहित किया गया है। इससे निश्चित रूप से दिल्ली के अन्य संसदीय क्षेत्रों को प्रेरणा मिलेगी।

सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियाें में रहती है भाजपा

कार्यक्रम के आयोजक सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि महरौली भाजपा जिला निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियां करता रहता है। हमारा लक्ष्य पीएम नरेन्द्र मोदी के कामों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयवीर राणा, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, एसडीएमसी के नेता सदन इंद्रजीत सहरावत, जिलाध्यक्ष जगमोहन महलावत, एसडीएमसी सेंट्रल जोन के चेयरमैन राजपाल सिंह, निगम पार्षद पूनम भाटी, विक्रम बिधूड़ी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.