Move to Jagran APP

दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता को मिलेगा पीएम मोदी से मुलाकात का अवसर, लेकिन पूरी करनी पड़ेगी ये शर्त

नगर निगम चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखकर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपनी पार्टी के पाषर्दों के साथ बैठक की। उन्होंने पार्षदों को जनता के बीच जाकर निगम की और केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताने का आह्वान किया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 08:09 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 08:09 PM (IST)
दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता को मिलेगा पीएम मोदी से मुलाकात का अवसर, लेकिन पूरी करनी पड़ेगी ये शर्त
पार्षदों से जनता के बीच जाकर निगम व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताने का आह्वान

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। नगर निगम चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखकर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपनी पार्टी के पाषर्दों के साथ बैठक की। उन्होंने पार्षदों को जनता के बीच जाकर निगम की और केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताने का आह्वान किया। इस समय पार्टी नमो एप के माध्यम से जनता को जोड़ने का अभियान चला रही है। पार्षदों के लिए यह जनसंपर्क का अच्छा मौका है। 11 सौ लोगों को नमो एप से जोड़ने वाले कार्यकर्ता को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से और 51 सौ लोगों को जोड़ने वाले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि निगम पार्षद जनता से जुड़ने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। जनता अपनी समस्या को लेकर सबसे पहले पार्षद के पास पहुंचता है। उसे विश्वास होता है कि उसकी समस्या का समाधान हो जाएगा। इसे ध्यान में रखकर सभी पार्षद जनकल्याण के लिए जनसंवाद करते रहें और इस काम में ‘नमो एप’ का उपयोग करें। यह एप प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने का सुगम साधन है। इससे लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में किसी भी योजना का सही लाभ लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पाता था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा कि सरकार जब एक रुपया खर्च करती है तो लोगों तक 15 पैसे ही पहुंच पाते हैं।

वहीं, वर्ष 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद स्थिति बदल गई है। मोदी सरकार ने तकनीक के माध्यम से भ्रष्टाचार को रोकने में सफल रही है। आज सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। किसान निधि योजना, उज्जवला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और राशन वितरण योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है।

बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, राजन तिवारी व कर्म सिंह कर्मा, प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, तीनों नगर निगमों के महापौर, स्थायी समितियों के अध्यक्ष, नेता सदन मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.