Move to Jagran APP

पहाड़गंज जोन चुनाव में कांग्रेस ने आसान की AAP की राह, नरेला जोन में भाजपा ने किया कब्जा

उत्तरी दिल्ली के नरेला को छोड़ सभी जोन में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद सभी उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 08:06 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 08:06 PM (IST)
पहाड़गंज जोन चुनाव में कांग्रेस ने आसान की AAP की राह, नरेला जोन में भाजपा ने किया कब्जा
पहाड़गंज जोन चुनाव में कांग्रेस ने आसान की AAP की राह, नरेला जोन में भाजपा ने किया कब्जा

नई दिल्ली, निहाल सिंह। उत्तरी दिल्ली की नरेला वार्ड समिति (जोन) के चुनाव में हुए रोचक मुकाबले के बीच भाजपा ने तीनों सीटों पर कब्जा कर लिया है। यहां पर भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद जयेंद्र डबास, उपाध्यक्ष सविता खत्री और स्थायी समिति के सदस्य विजेंद्र यादव ने जीत दर्ज की। भाजपा ने यहां पर लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की है।

loksabha election banner

वर्ष 2018 में यहां पर आप ने अध्यक्ष पद कब्जा कर लिया था। सबसे रोचक बात यह है कि विजेंद्र यादव पहली बार कोई मनोनीत सदस्य होने के बाद स्थायी समिति के सदस्य के निर्वाचित हुए हैं।

दरअसल, भाजपा की ही पार्षद पार्षद पूनम ने आम आदमी पार्टी (आप) से जोन के अध्यक्ष पद के नामांकन कर दिया था। जिससे भाजपा नेताओं की धड़कने तेज हो गई थी और आप इस जोन को भाजपा से छीनने तक का दावा कर रही थी। लेकिन, दिल्ली भाजपा ने पूर्व विधायक महेंद्र नागपाल और पूर्वी दिल्ली के पूर्व महापौर हर्ष मल्होत्रा को पर्यवेक्षक के रूप में भेजकर जोन जिताने की जिम्मेदारी दे दी। प्रदेश नेतृत्व के सख्त निगरानी के बाद भाजपा नरेला जोन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति के सदस्य को जिताने में कामयाबी हासिल की।

एक वोट क्रास होने से बढ़ गई थी धड़कनें

भाजपा सुबह से नरेला जोन जीतने के लिए पार्षदों की घेराबंदी कर रही थी। इतना ही नहीं चुनाव से पूर्व भी नरेला जोन के सभी पार्षदों को बता भी दिया था अगर किसी ने दगा की तो उसे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। इसके बावजूद सबसे पहले अध्यक्ष पद भाजपा को 11 वोट ही मिले और आप को 9 वोट मिले। भाजपा का एक वोट क्रोस होने की वजह से भाजपा नेताओं की धड़कनें उपाध्यक्ष और स्थायी समिति के सदस्य पद के मतदान के लिए बढ़ गई थी। लेकिन, नेता सदन की सख्ती के बाद उपाध्यक्ष और स्थायी समिति के सदस्य के लिए भाजपा 12-12 वोट लेकर जीत गई। क्योंकि जोन में कुल सदस्यों की संख्या 21 हैं।

पांच जोन में निर्विरोध अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित

उत्तरी दिल्ली के नरेला को छोड़ सभी जोन में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद सभी उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। सदर पहाड़गंज आप के खिलाफ कांग्रेस ने तो सिविल लाइंस में कांग्रेस भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे। सदर पहाड़गंज जोन में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने चुनाव से पूर्व नामांकन वापस ले लिया। इसकी वजह से यहां पर आप उम्मीदवार को फायदा हुआ। अध्यक्ष पद पर मो. सादिक, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और स्थायी समिति के सदस्य के तौर पर विक्की गुप्ता ने निर्विरोध जीत दर्ज की।

वहीं सिविल लाइंस में भी कांग्रेस उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया जिससे भाजपा के उम्मीदवारों ने यहां जीत दर्ज की। इसके अलावा तीनों जोन में भाजपा उम्मीदवारों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की।

यह हैं जोन के निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष

जोन                           अध्यक्ष               उपाध्यक्ष                स्थायी समिति सदस्य

सदर पहाड़गंज      मो. सादिक (आप)                धर्मेंद्र कुमार(आप)        विक्की गुप्ता (आप)

सिविल लाइंस      राजा इकबाल सिंह (भाजपा)    कल्पना झा (भाजपा)                 कोई नहीं

करोल बाग- तेजराम फौर (भाजपा)                  बबीता भरीजा (भाजपा)                 कोई नहीं

केशवपुरम - जोगी राम जैन (भाजपा)               मंजू खंडेलवाल (भाजपा                कोई नहीं

रोहिणी- आलोक शर्मा (भाजपा)                       सरोल बाला (भाजपा)                 विनोद महेंद्रु (भाजपा)

नरेला - जयेंद्र कुमार डबास (भाजपा)                सविता खत्री (भाजपा)      विजेंद्र यादव (मनोनीत सदस्य, भाजपा)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.