Move to Jagran APP

दिल्ली मास्टर प्लान को लेकर भाजपा लेगी आम जनता से सुझाव

मास्टर प्लान पर चर्चा के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं व अलग-अलग बाज़ारों गांवों कालोनियों और औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। लोगों ने मास्टर प्लान को लेकर अपने सुझाव दिए।

By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 16 Jul 2021 07:07 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jul 2021 07:07 PM (IST)
दिल्ली मास्टर प्लान को लेकर भाजपा लेगी आम जनता से सुझाव
लोगों से ईमेल पर भी सुझाव मांगे गए हैं।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। भाजपा ने दिल्ली मास्टर प्लान 2041 को लेकर जनता से सुझाव लेने का फैसला किया है। पार्टी मास्टर प्लान तैयार करने में दिल्ली की जनता की भागीदारी बढ़ाना चाहती है। इसे लेकर पार्टी अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। इसके लिए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जा रही है। लोगों से ईमेल पर भी सुझाव मांगे गए हैं।

loksabha election banner

लोगों ने मास्टर प्लान को लेकर दिए अपने सुझाव

मास्टर प्लान पर चर्चा के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं व अलग-अलग बाज़ारों, गांवों, कालोनियों और औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। लोगों ने मास्टर प्लान को लेकर अपने सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के सुझाव के आधार पर मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया जाना चाहिए। प्रत्येक बाजार, गांव व अन्य स्थानों की अपनी जरूरत होती है और उसे ध्यान रखा जाना चाहिए।

ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने जारी किए इमेल

प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि इस प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने ईमेल delhibjpmasterplan2041@gmail.com जारी किया है। कोई भी व्यक्ति पांच दिनों के अंदर इस ईमेल पर मास्टर प्लान से संबंधित सुझाव दे सकता है।

डीडीए के मास्टर प्लान समिति को भेजे जाएंगे जनता के सुझाव

जनता से मिलने वाले सुझाव पर चर्चा के लिए एक बार फिर से अलग-अगल संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। उसके बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के मास्टर प्लान समिति को जनता से मिले सुझाव भेजे जाएंगे। बैठक में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, डीडीए मास्टर प्लान समिति के सदस्य एवं भाजपा निगम पार्षद गुंजन गुप्ता, निगम पार्षद योगेश वर्मा, भाजपा नेता सुभाष सचदेवा, सुभाष आर्या, गुलशन विरमानी, परम यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, रमेश खन्ना उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.