Move to Jagran APP

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की महंगाई के लिए भाजपा जिम्मेदार: राम सिंह नेता

पूर्व विधायक व आम आदमी पार्टी के नेता राम सिंह नेताजी ने कहा कि देश को बचाना है तो भाजपा सरकार से मुक्ति पाना होगा। दिल्ली में नगर निगमों में भी भाजपा की सरकार है। इसीलिए हर ओर गंदगी का आलम है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 06:10 AM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 08:04 AM (IST)
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की महंगाई के लिए भाजपा जिम्मेदार: राम सिंह नेता
आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में रविवार को पूर्व विधायक व आम आदमी पार्टी के नेता राम सिंह नेताजी ने लोगों से जनसंवाद किया। बदरपुर के हरि नगर स्थित चौकन वाटिका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों ने महंगाई का पुतला भी फूंका। इस दौरान राम सिंह नेताजी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से लोग परेशान हो चुके हैं। देश के इतिहास में पहली बार डीजल व पेट्रोल की दर 100 रुपये प्रति लीटर से भी ज्यादा हो गई है। रसोई गैस का सिलेंडर 900 रुपये का हो गया है।

loksabha election banner

देश को बचाना है तो भाजपा सरकार से मुक्ति पाना होगा। दिल्ली में नगर निगमों में भी भाजपा की सरकार है। इसीलिए हर ओर गंदगी का आलम है। वहीं, ओ-जोन की आड़ में निगम के अधिकारी लोगों से उगाही करते हें। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड अध्यक्ष मोहित चौकन ने की।

राम सिंह नेताजी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के स्कूलों की हालत सुधारकर उन्हें विश्वस्तरीय बनाया गया है। महिलाओं व छात्रों के हित के लिए काम हो रहे हैं। कोरोना से जान गंवाने वालों के स्वजन की मदद की जा रही है, लेकिन भाजपा शासित निगम कुछ नहीं कर रहे।

पुरानी दिल्ली को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान शुरू

इधर, पुरानी दिल्ली को प्लास्टिक और पालीथिन मुक्त बनाने के लिए मध्य जिला प्रशासन अभियान चला रहा है। एडीएम नागेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक, दरियागंज, सदर बाजार में सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। अब प्लास्टिक और पालीथिन मुक्त बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके लिए प्रशासनिक टीम पालीथिन बिक्री पर रोक लगाएंगी। पालीथिन बनाने वाली फैक्टियों पर भी छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ये अभियान आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को लेकर चलाया जा रहा है। इसके तहत 75 स्थानों पर सफाई की जा रही है। पिछले तीन दिनों में 1466 किलो प्लास्टिक एकत्रित की जा चुकी है। इसके लिए सिविल डिफेंस, सामाजिक संगठन और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की मदद ली जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.