Move to Jagran APP

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, सभी वार्डों में धरना देंगे विधायक

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में भाजपा ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर सीएम केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि विधानसभा में भाजपा विधायकों ने नई शराब नीति का विरोध किया था।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 03:38 PM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 03:38 PM (IST)
दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, सभी वार्डों में धरना देंगे विधायक
दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के भाजपा ने खोला मोर्चा, महिला मोर्चा के साथ धरना देंगे विधायक

नई दिल्ली[संतोष कुमार सिंह]। दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में भाजपा ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर सीएम केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि विधानसभा में भाजपा विधायकों ने नई शराब नीति का विरोध किया था। शराब पीने की उम्र कम कर दी गई। पहले 250 शराब की निजी दुकानें थीं जिनकी संख्या बढ़ाकर साढ़े आठ सौ की जा रही है। सभी होटल, रेस्तरां, बैंक्वेट हाल में भी शराब मिलेंगे। ठेके के बाहर लोग शराब पी सकते हैं। प्रत्येक वार्ड में तीन दुकानें खुलेंगी। इससे महिलाओं की परेशानी बढ़ेगी।

loksabha election banner

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि ड्राई डे के दिन भी कम कर दिए गए हैं। ठेकेदार शराब के ब्रांड व दाम तय करेंगे। शराब पर टैक्स दो फीसद से बढ़ाकर 12 फीसद कर दिया गया है जिसमें से छह फीसद ठेकेदार के पास जमा होगा। इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा। इसकी जांच होनी चाहिए। भाजपा विधायकों और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक वार्ड में धरना देगी।

वहीं, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार शराब की दुकानें खोल रही है। सभी को पानी तो उपलब्ध नहीं कराया, शराब उपलब्ध करा रहे हैं। सरकार को महिला सुरक्षा बढ़ाना चाहिए। सरकार को बताना चाहिए कि जहां दुकानें खुल रही हैं वहां का वातावरण कैसा रहेगा। घरेलू हिंसा बढ़ेगी। महिला उत्पीड़न बढ़ेगा। एक भी नई दुकान नहीं खोलने दी जाएगी। महिला मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगी। आम आदमी पार्टी पंजाब को नशा मुक्त करने की बात करती है वहीं दिल्ली में शराब को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि निजी एजेंसियों के हाथों में शराब का कारोबार देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र में शराब की दुकान बंद कराई थी अब गलियों में दुकानें खोलवा रहे हैं। शराब की दुकानें सुबह तीन बजे तक खोलने का फैसला किया गया है। इससे अपराध बढ़ेंगे। दिल्ली सरकार शराब की बिक्री को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के सभी विधायक मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.