Move to Jagran APP

नड्डा ने कहा- पीएम मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल दी, विश्व में भारत को मिली नई पहचान

देशभर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 10:26 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 10:26 PM (IST)
नड्डा ने कहा- पीएम मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल दी, विश्व में भारत को मिली नई पहचान
नड्डा ने कहा- पीएम मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल दी, विश्व में भारत को मिली नई पहचान

नई दिल्ली, संतोष कुमार सिंह। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में राजनीति की संस्कृति बदल गई है। उन्होंने अपने आप को प्रधान सेवक बताकर स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा राज करने नहीं, सेवा करने वाली पार्टी है। वह प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर नानक प्याऊ गुरुद्वारा के नजदीक आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी विश्व नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले देश की तस्वीर कुछ और थी। छोटा देश भी भारत को हेय दृष्टि से देखता था। देश भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था। विश्व में हमारी कोई पहचान नहीं थी। कोई भी भारत में निवेश करने को तैयार नहीं था। अब स्थिति बदल गई है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के तहत गरीबों को आठ करोड़ गैस कनेक्शन मुफ्त दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डेढ़ करोड़ लोगों के घर बन चुके हैं। वर्ष 2022 तक सभी को पक्का मकान देने का लक्ष्य है। जहां झुग्गी वहां मकान योजना को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। एम्स की संख्या छह से बढ़कर 28 हो गई है। 70 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। आयुष्मान भारत योजना से दो वर्षों में सवा करोड़ लोगों को लाभ मिला है। वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में विकसित देशों की स्वास्थ्य सुविधाएं लड़खड़ा गई थी। उस समय प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन लगाने का कड़ा निर्णय लेकर 130 करोड़ देशवासियों को बचाया है।

कोरोना जांच के लिए हमारे पास सिर्फ एक लैब था। आज 1700 से ज्यादा जांच लैब हैं और प्रतिदिन 15 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो रही है। आत्मनिर्भर पैकेज के साथ ही गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा की गई। मोदी को सात देशों में सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। कोरोना संकट के दौरान दिल्ली में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहनीय काम किया है। जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता की गई।

उन्होंने कहा कि देशभर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। प्रत्येक जिले में 70 स्थानों पर सेवा कार्य, इतने ही स्थानों पर स्वच्छता अभियान व पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जरूरतमंदों को ऑक्सीमीटर, दिव्यांगों को ट्राई साइकिल व कानों की मशीन, आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत फल और सब्जियों के साथ रेहड़ी वितरित किए। उन्होंने मोदी सरकार की 70 योजनाओं के 70 लाभार्थियों पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भी विमोचन किया। इसी तरह से पूरी दिल्ली में सेवा कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें कई केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर, विधायक विजेंद्र गुप्ता, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया, प्रदेश मंत्री गजेंद्र यादव, मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा, चांदनी चैक जिला अध्यक्ष विकेश सेठी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला मंत्री प्रवीण जैन ने किया।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.