Move to Jagran APP

Delhi News: आप सरकार की नीतियों से परेशान हैं दिल्लीवासी : आदेश गुप्ता

अभियान के तहत सांसद से लेकर पूर्व महापौर और पूर्व पार्षद व पदाधिकारी मैदान में उतर गए। खुद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली के नवीन शाहदरा जिले के गोकलपुरी रोहताश नगर व सीमापुरी विधानसभा में पार्टी द्वारा चलाए गए पोल खोल अभियान में हिस्सा लिया।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 09:52 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 09:52 PM (IST)
Delhi News: आप सरकार की नीतियों से परेशान हैं दिल्लीवासी : आदेश गुप्ता
अहंकार में दिल्ली की जनता से किये वायदों को भूल चुकी है आप सरकार।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। प्रदेश भाजपा द्वारा आम आदमी पार्टी(आप) सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे पोल खोल अभियान के तहत रविवार को 280 मंडलों में डोर टू डोर संपर्क किया। अभियान के तहत सांसद से लेकर पूर्व महापौर और पूर्व पार्षद व पदाधिकारी मैदान में उतर गए। खुद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली के नवीन शाहदरा जिले के गोकलपुरी, रोहताश नगर व सीमापुरी विधानसभा में पार्टी द्वारा चलाए गए पोल खोल अभियान में हिस्सा लिया।

loksabha election banner

इस अवसर पर गुप्ता ने आप सरकार झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो सरकार सात साल में जनता को पीने का पानी उपलब्ध नहीं करा पाई उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आप सरकार अहंकार में डूब चुकी है। जिसकी वजह से वह जनता के गुस्से को नजरअंदाज कर रही है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने राजेंद्र नगर में पोल खोल अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि आप सरकार ने जमीनी स्तर पर सबकुछ खोखला कर चुकी है।

बसों की उम्र हो चुकी है पूरी फिर भी करोड़ों खर्च कर रही है आप सरकार

इधर, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी ) के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने जनपथ, रोज गार्डन और बंगाली मार्केट इलाके में पोल खोल अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान घर-घर संपर्क करते हुए उपाध्याय ने आपसरकार की परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।  उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली में बसें अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं। इसके बावजूद इन बसों को सड़कों पर चलाकर लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। इन बसों में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। इससे कभी भी जान माल का नुकसान हो सकता है। नई बसों को लाने में सरकार नाकाम रही है। इसलिए वह पुरानी बसों को चला रही है। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने लोगों को स्वच्छ जल घर-घर पहुंचाने से लेकर सीसीटीवी लगवाने के सपने दिखाए, लेकिन सपने पूरे न होने से लोग सरकार से निराश हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.