Move to Jagran APP

Delhi: नगर निगम को लेकर भाजपा और AAP के बीच तेज हुई लड़ाई, पुलिस तक पहुंचा मामला

दिल्ली में प्रदेश भाजपा के महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने आप नेता दुर्गेश पाठक और विशाल गोयल के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसकी जानकारी उन्होंने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 04:50 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 04:50 PM (IST)
Delhi: नगर निगम को लेकर भाजपा और AAP के बीच तेज हुई लड़ाई, पुलिस तक पहुंचा मामला
भाजपा ने आप नेताओं पर नगर निगमों को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। नगर निगमों को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच लड़ाई तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के बाद अब मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। भाजपा ने आप नेताओं पर नगर निगमों को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इसे लेकर प्रदेश भाजपा के महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने आप नेता दुर्गेश पाठक और विशाल गोयल के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसकी जानकारी उन्होंने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आप नेता नगर निगमों व भाजपा के खिलाफ झूठ फैला रहे हैं। वे निगमों व भाजपा को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। पिछले दिनों पाठक व गोयल ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर संपत्ति कर में भ्रष्टाचार का झूठा आरोप लगाया था इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप नेता दुर्गेश पाठक को कानूनी नोटिस भेजकर आरोप साबित करने या माफी मांगने को कहा गया था। आप नेता न आरोप साबित कर सके हैं और न माफी मांगी, इसलिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आप नेताओं पर झूठ फैलाने का आरोप

कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि निगम चुनाव को देखते हुए आप नेता लगातार झूठ बोल रहे हैं। उनकी कोशिश भाजपा शासित निगमों को बदनाम करना है। यह सब आप नेतृत्व के इशारे पर किया जा रहा है। निगमों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। निगमों को फंड नहीं दिया जा रहा है, जिसका असर निगम के कामकाज पर पड़ रहा है। इसका खामियाजा भाजपा को चुनाव में भुगतना पड़ सकता है। इस तरह से राजनीतिक लाभ के लिए आप सरकार दिल्ली के लोगों को परेशान कर रही है।

प्रेस वार्ता में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा व राजन तिवारी, मुख्य प्रवक्ता अभय वर्मा, प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर व ऋचा पांडे, मीडिया सह प्रमुख महेश वर्मा मौजूद थे।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.