Move to Jagran APP

नए चेहरों से सजी आदेश की टीम, दिल्ली भाजपा के पदाधिकारियों की सूची जारी; देेेेेेखें पूरी सूूूूची

पिछले लगभग चार माह से दिल्ली प्रदेश भाजपा की टीम का इंतजार हो रहा था। बृहस्पतिवार शाम को 45 पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई। गुप्ता ने अपनी टीम में नए व युवाओं को तरजीह दी है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 08:03 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 08:57 PM (IST)
नए चेहरों से सजी आदेश की टीम, दिल्ली भाजपा के पदाधिकारियों की सूची जारी; देेेेेेखें पूरी सूूूूची
दिल्ली भाजपा के पदाधिकारियों की सूची जारी। फाइल फोटो।

नई दिल्ली, संतोष कुमार सिंह। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। मंडल व जिला अध्यक्षों की तरह प्रदेश की टीम में भी नए व युवा चेहरों को तरजीह दी गई है। उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री के साथ ही मोर्चों की कमान भी नए लोगों को दी गई है। उपाध्यक्ष में सिर्फ राजीव बब्बर व महामंत्री में कुलजीत सिंह चहल अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे हैं। वहीं, हारून एक बार फिर से अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए हैं। पुरानी टीम के कई नेताओं को पोदन्नति भी मिली है। महिला नेताओं को भी टीम में जगह दी गई है।

loksabha election banner

तीनों महामंत्री यमुना पार से

पिछले लगभग चार माह से दिल्ली प्रदेश भाजपा की टीम का इंतजार हो रहा था। बृहस्पतिवार शाम को 45 पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई। गुप्ता ने अपनी टीम में नए व युवाओं को तरजीह दी है। दो-तीन को छोड़ दें तो लगभग सभी पदाधिकारी 55 वर्ष से कम उम्र के हैं। सबसे महत्वपूर्ण महामंत्री पद की कुर्सी सिर्फ कुलजीत सिंह चहल ही बचाने में सफल रहे हैं। पंजाबी व पूर्वांचल के लोगों को ध्यान में रखकर हर्ष मल्होत्रा व दिनेश प्रताप सिंह को भी महामंत्री बनाया गया है। खास बात यह है तीनों महामंत्री यमुना पार के हैं। पिछली बार तीन में से दो करोलबाग और एक यमुना पार से थे।

मंत्री पद पर महिलाओं का दबदबा 

पिछली बार की तरह इस बार भी कोई भी महिला नेता महामंत्री का पद हासिल नहीं कर सकी। आठ उपाध्यक्षों में से भी सिर्फ बरखा सिंह ही जगह बनाने में सफल रही हैं। जबकि पिछली बार योगिता सिंह व मोनिका पंत दो महिलाएं उपाध्यक्ष थीं। वहीं, आठ मंत्रियों में से पांच महिलाएं हैं। नीतू डबास और रिचा पांडे मिश्रा को प्रवक्ता बनाया गया है।

कई नेताओं की बदली भूमिका

पिछली टीम के कई नेताओं की भूमिका बदल गई है। मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे अशोक गोयल देवराहा और युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव अब उपाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। इसी तरह से उपाध्यक्ष योगिता सिंह अब महिला मोर्चा की कमान संभालेंगी। लक्षमी नगर के विधायक अभय वर्मा को भी उपाध्यक्ष की जगह मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवक्ता रहे नवीन कुमार को मीडिया प्रमुख बनाया गया है। पिछली टीम में प्रदेश मंत्री रहे विक्रम बिधूड़ी के साथ अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा इस बार प्रवक्ता बनाए गए हैं।

पूर्व महापौर मजबूत करेंगे संगठन

अध्यक्ष आदेश गुप्ता उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम में भी पूर्व महापौर सुनीता कांगड़ा और नीमा भगत को जगह दी है। दोनों मंत्री बनाई गई हैं। इसी तरह से पार्षद संतोष पाल को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की कमान दी गई है।

पदाधिकारियों की सूची

उपाध्यक्ष- राजीव बब्बर, बरखा सिंह, वीरेंद्र सचदेवा, राजन तिवारी, अशोक गोयल देवराहा, सुनील यादव, जयवीर राणा और करम सिंह कर्मा

संगठन महामंत्री- सिद्धार्थन

महामंत्रीः- कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा और दिनेश प्रताप सिंह

मंत्री- नीमा भगत, सुनीता कांगड़ा, गौरव खारी, संतोष गोयल, लता सोढ़ी, नीलम धीमान, इम्प्रीत सिंह बख्शी, मोहन लाल दायमा

कोषाध्यक्ष- विष्णु मित्तल कार्यालय प्रभारी-गिरीश सचदेवा कार्यालय मंत्री-हुकम सिंह

महिला मोर्चा अध्यक्ष- योगिता सिंह

युवा मोर्चा अध्यक्ष- वासु रुक्खड़

अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष- भूपेंद्र गोठवाल

ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मोर्चा- संतोष पाल

किसान मोर्चा अध्यक्ष- विनोद सहरावत

पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष- कौशल मिश्रा

अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष- हारुन

मुख्य प्रवक्ता- अभय वर्मा, प्रवक्ता- हरीश खुराना, प्रवीण शंकर कपूर, सतीश गर्ग, विक्रम बिधूड़ी, मोहन लाल गिहारा, सत प्रकाश राणा, आदित्य झा, नीतू डबास, रिचा पांडे मिश्रा, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, यासिर जिलानी मीडिया प्रमुख- नवीन कुमार, मीडिया सह प्रमुख- महेश वर्मा, आइटी प्रकोष्ठ प्रमुख- पुनीत अग्रवाल

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.