Move to Jagran APP

Bihar Election 2020: बिहार में कमल खिलाने के लिए पसीना बहा रहे हैं दिल्ली के नेता

देश के किसी भी राज्य में चुनाव हो दिल्ली के भाजपा नेता अपने संगठनात्मक कौशल का परिचय देते हैं। उत्तर प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश राजस्थान के बाद यहां के नेता अब बिहार पहुंचकर कमल खिलाने की कोशिश में जुट गए है। कई नेता वहां जमे हुए हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 09:02 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 09:02 PM (IST)
Bihar Election 2020: बिहार में कमल खिलाने के लिए पसीना बहा रहे हैं दिल्ली के नेता
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी हैं स्टार प्रचारक।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। बिहार के रण में भाजपा सूरमाओं का चुनावी सफर आसान करने को दिल्ली के नेता भी पसीना बहा रहे हैं। जगह-जगह सभाओं में मतदाताओं को रिझाने के साथ ही चुनावी रणनीति बनाने में यहां के नेता अपना योगदान दे रहे हैं। कोई बूथ प्रबंधन की रणनीति बनाने में व्यस्त है तो कोई वहां के कार्यकर्ताओं को लेकर जनसंपर्क अभियान कर रहा है।

loksabha election banner

देश के किसी भी राज्य में चुनाव हो दिल्ली के भाजपा नेता अपने संगठनात्मक कौशल का परिचय देते हैं। उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश, राजस्थान के बाद यहां के नेता अब बिहार पहुंचकर कमल खिलाने की कोशिश में जुट गए है। कई नेता एक माह से ज्यादा समय से वहां जमे हुए हैं।

गीत से बता रहे हैं उपलब्धियां

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी बिहार विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक हैं। वह पिछले छह दिनों में 22 विधानसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। इसके साथ ही वह सुन हो बिहार के भैया टाइटल से चुनावी गीत भी ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लांच किया है। इस गीत में बिहार के गौरवशाली इतिहास के साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बिहार की नीतीश कुमार सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया है।

बूथ प्रबंधन में दे रहे योगदान

पूर्व विधायक पवन शर्मा बिहार के सह प्रभारी हैं। पिछले लगभग सवा दो माह से वहां की चुनावी रणनीति बनाने में व्यस्त हैं। उत्तरी बिहार के आठ जिले में वह चुनाव का काम देख रहे हैं। गोपालगंज, सीतामढ़ी, सिवान, मुज्जफरपुर, छपरा, वैशाली, मोतिहारी, बेतिया में कार्यकर्ताओं के साथ राजग उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

आशीष सूद के जिम्‍‍‍‍मे 21 विधानसभा सीटें 

दिल्ली भाजपा के पूर्व महामंत्री आशीष सूद 14 सितंबर से ही बिहार के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनावी रणनीति बना रहे हैं। उनके जिम्मे पटना और नालंदा जिले के 21 विधानसभा सीटें हैं। दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष सुनील यादव के साथ ही गजेंद्र यादव, अरविंद गर्ग, बिक्रम बिधूड़ी और मनीष सिंह भी राजग उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने में लगे हुए हैं।

बूथ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा

आने वाले दिनों में यहां से कुछ और नेता और कार्यकर्ता वहां जाएंगे। भाजपा नेताओं का कहना है कि संगठन की ओर से मिलने वाली प्रत्येक जिम्मेदारी को कार्यकर्ता निभाता है। उनका लक्ष्य बिहार में शानदार जीत हासिल करने की है। बूथ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.