Move to Jagran APP

भारत वंदना पार्क को मिली केंद्र सरकार की मंजूरी, दिल्ली में कमल के फूल की तर्ज पर बनेगा पार्क

द्वारका सेक्टर-20 में करीब 230 एकड़ क्षेत्र में फैला यह पार्क दिल्ली के एक प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पार्क को बनाने का खर्च करीब 530 करोड़ रुपये आएगा। पार्क का शिलान्यास दिसंबर 2019 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 12:10 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 12:10 PM (IST)
भारत वंदना पार्क को मिली केंद्र सरकार की मंजूरी, दिल्ली में कमल के फूल की तर्ज पर बनेगा पार्क
इस पार्क को बनाने का खर्च करीब 530 करोड़ रुपये आएगा।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। देश की राजधानी दिल्ली में बनने वाले भारत वंदना पार्क का काम जल्द शुरू होगा। मिनी इंडिया की परिकल्पना वाले इस पार्क को बनाने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से हरी झंडी मिल गई है। ऐसे में डीडीए इस अत्याधुनिक पार्क का निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के मुताबिक द्वारका सेक्टर-20 में करीब 230 एकड़ क्षेत्र में फैला यह पार्क दिल्ली के एक प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पार्क को बनाने का खर्च करीब 530 करोड़ रुपये आएगा। पार्क का शिलान्यास दिसंबर 2019 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था।

loksabha election banner

कमल के फूल के डिजाइन वाला होगा यह पार्क

भारत वंदना पार्क में 10 अलग-अलग जोन बनाए जाएंगे। इन सभी जोन को कमल के फूल की पत्तियों का रूप दिया जाएगा। ऊपर से देखने पर पूरा पार्क एक विशाल कमल के फूल जैसा दिखेगा। पार्क के रिक्रिएशनल जोन में कई तरह की सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। इसमें एंफीथिएटर, पवेलियन, फूड कोर्ट, व्यूईंग डेक, वाल आफ इंडिया आदि शामिल होंगे। इसके अलावा एक ग्रीन जोन होगा।

मिलेगा रोमांचक अनुभव

भारत वंदना पार्क में आने वाले लोगों को ट्री वाक करने का अनूठा अनुभव भी मिलेगा। यह वाक एक पेड़ से दूसरे पेड़ के बीच होगी। इसके लिए वाकवे बनाए जाएंगे। इन वाकवे के अलग-अलग लेवल होंगे, जिन पर चलते हुए लोग प्रकृति का मजा ले सकेंगे। इसके अलावा पार्क में ईको फारेस्ट भी होगा। यहां घनी हरियाली होगी और इसमें हर्बल और मेडिसन प्लांट को जगह दी जाएगी। इस पार्क में एक कनजर्वेटरी भी रहेगी, जो ग्लास डोम की तरह होगी। फन पार्क में यहां बच्चों की गतिविधियां, प्ले एरिया, गेम्स आदि होंगे।

4 एसटीपी, 30 वर्षा जल संचयन पिट बनेंगे

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रलय ने इस पार्क के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र देते हुए पानी और बिजली बचाने के साथ-साथ सौर ऊर्जा और इलेक्टिक वाहनों के लिए भी कुछ हिदायतें दी हैं। पार्क से निकलने वाले गंदे पानी और सीवेज को शोधित करने के लिए चार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। पार्क में करीब 1,900 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। 25 फीसद पार्किंग इलेक्टिक वाहनों के लिए आरक्षित की जाएगी।

इन 10 जोनों में बंटेगा यह पार्क

1. कंजरवेशनल जोन

2. कल्चरल जोन

3. पुष्पक्रीति सरोवर जोन

4. ईको सेंसिटिव जोन

5. मेडिटेशनल गार्डन जोन

6. फन पार्क जोन

7. एडवेंचर पार्क जोन

8. लेक व्यू रेस्तरां जोन

9. मिनी इंडिया जोन

10. वंदना सरोवर जोन

पूनम दीवान (अतिरिक्त आयुक्त, लैंडस्केप) का कहना है कि भारत वंदना पार्क को पर्यावरण मंत्रलय की मंजूरी मिल चुकी है। पार्क का निर्माण राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) करेगा और उसने काम शुरू कर भी दिया है। पार्क का निर्माण कार्य नवंबर 2022 में पूरा हो जाने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.