Move to Jagran APP

जानिए कैसे-फेसबुक की लत से BBA की पढ़ाई करने वाला छात्र बन गया हथियार तस्कर

पूछताछ में निखिल से पुलिस को पता चला कि फेसबुक पर उसकी मुलाकात सरफराज से हुई। बातों ही बातों में उसने सरफराज को बताया कि वह काफी रुपये कमाना चाहता है। तब सरफराज ने उसे अवैध हथियार के धंधे में शामिल कर लिया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 01:37 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 01:38 PM (IST)
जानिए कैसे-फेसबुक की लत से BBA की पढ़ाई करने वाला छात्र बन गया हथियार तस्कर
फेसबुक पर पानीपत निवासी सरफराज के संपर्क में आने के बाद बन बैठा हथियार तस्कर

नई दिल्ली [गौतम कुमार मिश्रा]। द्वारका जिला पुलिस के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने दिल्ली में बदमाशों को अवैध हथियार की आपूर्ति करने के आरोप में निखिल व नदीम नामक दो शख्स को गिरफ्तार किया है। निखिल हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के चौआरी थाना स्थित तनुहट्टी गांव का रहने वाला है। निखिल बनीखेत स्थित डीएवी कालेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। इन दिनों यह बिंदापुर इलाके में रह रहा था। दूसरा आरोपित नदीम एसी मैकेनिक का काम करता है। निखिल के पास से दो पिस्टल व चार कारतूस व नदीम के पास से दो पिस्टल व दो कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं।

loksabha election banner

पुलिस ने निखिल को तब दबोचा जब वह बिंदापुर में हथियार की खेप लेकर किसी को सौंपने आया हुआ था। गुप्त सूचना के आधार पर पहले से ही इंस्पेक्टर राम किशन के नेतृत्व में पुलिस टीम सतर्क थी। निखिल पिछले दो वर्षों से अवैध हथियार की दिल्ली में आपूर्ति कर रहा था। दिल्ली से पहले वह पंजाब के लुधियाना व अन्य स्थानों पर अवैध हथियार बेच चुका है। उसे पंजाब पुलिस ने इन मामलों में गिरफ्तार किया था।

पानीपत निवासी सरफराज के कहने पर दो महीने पहले वह दिल्ली आकर रहने लगा ताकि यहां वह पुलिस की पकड़ से बचा रहे। बिंदापुर इलाके में उसने किराए पर कमरा लिया और सरफराज के कहे अनुसार वह यहां दिल्ली में अवैध हथियार की आपूर्ति करने लगा। हाल ही में इसने नदीम को दो पिस्टल दिए थे। पुलिस ने इस जानकारी के बाद नदीम को भी दबोच लिया। अब पुलिस सरफराज की तलाश में जुटी है।

पूछताछ में निखिल से पुलिस को पता चला कि फेसबुक पर उसकी मुलाकात सरफराज से हुई। बातों ही बातों में उसने सरफराज को बताया कि वह काफी रुपये कमाना चाहता है। तब सरफराज ने उसे अवैध हथियार के धंधे में शामिल कर लिया। सरफराज के कहने पर उसने पहले हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अवैध हथियार की आपूर्ति का काम शुरू किया। इसके बाद उसने यही काम पंजाब में शुरू किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.