Ban On PUBG : युवाओं ने कहा- देश प्रेम से बढ़कर नहीं है पबजी की दीवानगी
पबजी बंद होने से दुख हो रहा है। इससे पहले टिकटॉक भी बंद हुआ था लेकिन जब इसके पीछे की वजह जानी तो पता चला कि सरकार ने चीन को सबक सिखाने के लिए ऐसा किया है तो खुशी हो रही है।
नई दिल्ली [राहुल सिंह]। केंद्र सरकार ने बुधवार को चीन के पबजी समेत 118 एप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे भारत में पबजी खेलने वाले युवाओं का कहना है कि वह भारत सरकार के फैसले के साथ हैं। उनका मानना है कि देश प्रेम से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है। पबजी की जगह वह दूसरे गेम भी खेल सकते हैं, लेकिन चीन जैसे देश को इस समय हर तरह से मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है, जिसके लिए वह भी तैयार है। अगर पबजी छोड़कर यह हो सकता है तो इससे अच्छी कोई बात नहीं है। वहीं, अभिभावक और परिवार के बड़े लोग भी अपने घर में पबजी खेलने वाले बच्चों से परेशान थे, जिसके चलते वह उन्हें इस खेल को खेलने से मना करते थे।
आइए जानते हैं लोगों ने कहा
किसी भी भारतीय के लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है। पबजी खेलना पसंद था, लेकिन अब प्रतिबंध लगने को दुख बिलकुल भी नहीं है। चीन को इससे जरिए मुहताेड़ जवाब दिया जा रहा है। इसमें हम सरकार के साथ हैं।
अंजली मसी
बच्चों को हमेशा पबजी खेलने से मना करते थे। यह एक बुरी लत थी। सरकार को इस पर पहले ही रोक लगा देनी चाहिए थी। अब सरकार ने चीन को चौतरफा घेरने के लिए यह किया है। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। महेंद्र सिंह लोधी
पबजी बंद होने से दुख हो रहा है। इससे पहले टिकटॉक भी बंद हुआ था, लेकिन जब इसके पीछे की वजह जानी तो पता चला कि सरकार ने चीन को सबक सिखाने के लिए ऐसा किया है तो खुशी हो रही है।
सचिन राजपूत
रात में दोस्तों के संग मिलकर पबजी खेलते थे, लेकिन जब से यह जानकारी मिली कि यह चीन से जुड़ा एप है तो इसे खेलना छोड़ दिया है। अब सरकार के साथ देश के सभी युवा है। देश प्रेम से बढ़कर कुछ नहीं है।
अनिता शर्मा
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो