Move to Jagran APP

अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर में लगेगा 613 किलो का विशालकाय घंटा, दिल्ली से किया गया रवाना

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि रथ के माध्यम रामेश्वर से लायी जा रही 613 किलो धातु से बने इस घंटे को अयोध्या में मंदिर निर्माण ट्रस्ट को भेंट किया जाएगा। हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा के बाद फिर इसे आगे के लिए रवाना किया गया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2020 08:33 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2020 08:33 AM (IST)
अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर में लगेगा 613 किलो का विशालकाय घंटा, दिल्ली से किया गया रवाना
प्रभु राम के मंदिर में लगेगा 613 किलो का घंटा

नई दिल्ली [नेमिष हेमंत]।  Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या में बनने जा रहे प्रभु राम के भव्य मंदिर में 613 किलो को विशालकाय घंटा लगेगा। यह घंटा रामेश्वर से चलकर शनिवार को दिल्ली पहुंचा। करोलबाग के 108 फुट संकट मोचन धाम हनुमान मंदिर से विधिवत पूजन अर्चन के बाद फिर इसे आगे के लिए रवाना किया गया। 17 सितंबर को इस यात्रा का शुभारंभ हुआ था। जिसका समापन 7 अक्टूबर को अयोध्या स्थित राम मंदिर पहुंचने पर होगा।

loksabha election banner

लीगल राइट्स कॉउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा यह घंटा ले जाया जा रहा है। यह एक सुंदर रथ पर जा रहा है। इसे श्रीराम रथ का नाम दिया गया है। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि रथ के माध्यम रामेश्वर से लायी जा रही 613 किलो धातु से बने इस घंटे को अयोध्या में मंदिर निर्माण ट्रस्ट को भेंट किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए लीगल राइट्स कॉउंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय महासचिव राजलक्ष्मी मंदा की सराहना की और उनका स्वागत भी किया।

यात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता

आदेश गुप्ता ने कहा कि सदियों से देशवासियों कि श्रीराम मंदिर निर्माण की अभिलाषा जागृत रही, जिसके लिए उन्होंने संघर्ष किया। इसी का परिणाम है कि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा श्रीराम मंदिर जन्मभूमि का पूजन किया गया और मंदिर निर्माण की नींव पड़ी। अयोध्या में हो रहे श्री राम मंदिर निर्माण में प्रभु श्रीराम में आस्था रखने वाले हर देशवासी अपना योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्षराजन तिवारी व उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर जयप्रकाश सहित मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महापौर तो यात्रा में शामिल होकर गाजियाबाद तक गए।

भव्य तरीके से बन रहा है मंदिर

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर में घंटा लगाने के लिए रामेश्वर से यह घंटा ट्रक में लादकर दिल्ली लाया गया। इसके बाद विधिवत पूजा के बाद फिर से अयोध्या के लिए रवाना कर दिया गया है। इस यात्रा में दिल्ली भाजपा के कई नेता शामिल रहे।  

बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर निर्माण में कंक्रीट और पत्थर का इस्तेमाल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि लोहा यानी सरिया का इस्तेमाल नहीं होगा। इसकी वजह लोहे में जंग लगने को बताया जा रहा है। मंदिर निर्माण के लिए कुल 1200 पिलर बनेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार श्री राम मंदिर के परकोटा ठीक उसी तरह बनाया जाएगा जैसा कि रामेश्वरम और जगन्नाथपुरी में है।
 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.