Move to Jagran APP

महिला से छेड़छाड़ और मोबाइल लूटने वाला शख्‍स 48 घंटे में गिरफ्तार

दिल्‍ली पुलिस ने एक ऑटो ड्राइवर को मुखर्जी नगर से गिरफ्तार किया है। इस ऑटो चालक पर एक महिला यात्री से छेड़छाड़ और उसका मोबाइल छीनने का आरोप है। यह घटना 3 दिसंबर की है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 04:30 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 04:30 PM (IST)
महिला से छेड़छाड़ और मोबाइल लूटने वाला शख्‍स 48 घंटे में गिरफ्तार
महिला से छेड़छाड़ और मोबाइल लूटने वाला शख्‍स 48 घंटे में गिरफ्तार

नई दिल्‍ली, एएनआइ। दिल्‍ली पुलिस ने एक ऑटो ड्राइवर को मुखर्जी नगर से गिरफ्तार किया है। इस ऑटो चालक पर एक महिला यात्री से छेड़छाड़ और उसका मोबाइल छीनने का आरोप है। यह घटना तीन दिसंबर की है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर आरोपित को दिल्‍ली से ही गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्‍स की उम्र पुलिस के अनुसार 43 साल के करीब है।

loksabha election banner

हैदराबाद में चिकित्सक के साथ हुई हैवानियत के कारण पूरे देश मे आक्रोश है। आरोपितों को फांसी देने की मांग की जा रही है। बावजूद इसके मानसिक रूप से बीमार लोगों के रवैये में कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

आठ वर्षीय बच्ची को अगवा कर ले जा रहा शख्स गिरप्तार

करोल बाग के रैगरपुरा इलाके में तीन दिसंबर मंगलवार दोपहर एक शख्स ने गलत इरादे से 8 वर्षीय बच्ची को अगवा करने का प्रयास किया। इसी बीच बच्ची ने हिम्मत दिखाई और शोर मचा दिया। जिसके बाद लोगों ने आरोपित को दबोच पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने 29 वर्षीय आरोपित राम अवध को गिरफ्तार कर लिया है। वह बापा नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, करोलबाग इलाके की रहने वाली पीड़ित बच्ची रैगरपुरा के गली संख्या-46 से गुजर रही थी। तभी रास्ते में आरोपित ने उसे जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की। उधर, इस घटना के बाद स्थानीय महिलाओं में खासा गुस्सा है। उनका कहना है कि राजधानी में दिन में भी बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार ऐसी हरकत करने वालों को सीधे फांसी की सजा दे।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.