Move to Jagran APP

दिल्‍ली पुलिस के जवानों की ड्यूटी अब होगी 8 घंटे, रोहिणी जिले से हुई शुरुआत

रोहिणी जिले में सभी 10 थानों में नई समय व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू की गई है। इसके लिए यानी पुलिस कर्मियों को स्वचालित रूप से ड्यूटी आवंटित करने के लिए नया ई-चिट्ठा सॉफ्टवेयर भी आजमाया जा रहा है।

By Jp YadavEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 01:04 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 01:04 PM (IST)
दिल्‍ली पुलिस के जवानों की ड्यूटी अब होगी 8 घंटे, रोहिणी जिले से हुई शुरुआत
दिल्‍ली पुलिस में फिलहाल रोहिणी जिले में 8 घंटे ड्यूटी का सिस्‍टम लागू

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली पुलिसकर्मियों के लिए राहत भरी खबर आ रही है, क्योंकि आने वाले समय में 8 घंटे काम की शिफ्ट लागू हो सकती है। दरअसल बाहरी दिल्ली में रोहिणी जिले में 8 घंटे की शिफ्ट के लिए पायलट आधार पर योजना शुरू हो गई है। रोहिणी जिले में सभी 10 थानों में नई समय व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू की गई है। इसके लिए यानी पुलिस कर्मियों को स्वचालित रूप से ड्यूटी आवंटित करने के लिए नया ई-चिट्ठा सॉफ्टवेयर भी आजमाया जा रहा है। एकीकृत ई-चिट्ठा और 8 घंटे की शिफ्ट कार्यक्रम से न केवल बल के कार्यभार को कम करने की उम्मीद है, बल्कि जिम्मेदारियों के आवंटन के संबंध में पारदर्शिता भी पैदा होगी।

prime article banner

दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के मुताबिक, दिल्ली के सभी जिलों के डीसीपी से कहा गया है कि इस पर विचार करें कि कि ई-चिट्ठा को 8 घंटे की शिफ्ट प्रणाली में कैसे शामिल किया जा सकता है?  फिलहाल रोहिणई में शिफ्ट सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक है और फिर शाम 4 बजे से आधी रात और आधी रात से 8 बजे तक चलती है, लेकिन यह पुलिस स्टेशन और क्षेत्र के आधार पर भिन्न हो सकती है।

यह भी जानें

  • दिल्ली पुलिस में बहुचर्चित आठ घंटे की शिफ्ट व्यवस्था रोहिणी जिले में शुरू हो गई है। वहां के सभी दस थानों में नई समय व्यवस्था है।
  • पुलिस कर्मियों को स्वचालित रूप से ड्यूटी आवंटित करने के लिए नया ई-चिट्ठा साफ्टवेयर भी आजमाया जा रहा है।
  • दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने सोमवार को सभी जिलों के डीसीपी से इस पर चर्चा की थी, तभी रोहिणी में पायलट प्रोजेक्‍ट को शुरू किया गया।
  • कानून-व्यवस्था को अलग करने और पुलिस नियंत्रण कक्ष को स्थानीय पुलिस थाने से जोड़ने से प्रत्येक थाने में पुलिस कर्मियों की संख्या में वृद्धि हुई है।
  • शिफ्ट सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक, शाम चार बजे से आधी रात और आधी रात से आठ बजे तक चलती हैं, लेकिन यह पुलिस स्टेशन और क्षेत्र के आधार पर अलग भी हो सकती है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.