Move to Jagran APP

हम निगम की सत्ता में आए तो खत्म होगा कर्मचारियों का शोषण : केजरीवाल

भारतीय जनता पार्टी शासित तीन नगर निगमों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीनों नगर निगमों में सफाई कर्मचारियों की दुर्दशा हो रही है। ठेकेदारी प्रथा एक शोषण करने की प्रथा है। सफाई कर्मचारियों से घंटों काम लिया जाता है।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 08:16 AM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 08:16 AM (IST)
हम निगम की सत्ता में आए तो खत्म होगा कर्मचारियों का शोषण : केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की मांग को लेकर वाल्मीकि मंदिर पर एक दिवसीय अनशन पर बैठे दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से मिलकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनका अनशन तुड़वाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम निगम की सत्ता में आए तो कर्मचारियों का शोषण और ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी शासित तीन नगर निगमों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीनों नगर निगमों में सफाई कर्मचारियों की दुर्दशा हो रही है। ठेकेदारी प्रथा एक शोषण करने की प्रथा है। सफाई कर्मचारियों से घंटों काम लिया जाता है।

दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के नाते में मेरे पास जो भी शक्तियां हैं इसका उपयोग मैं सफाई कर्मचारियों के हक में करूंगा। लेकिन, जब तक आम आदमी पार्टी की सत्ता नगर निगम में नहीं आती, सीधे तौर पर मैं कुछ नहीं कर सकता। अनशन में दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत भी शामिल हुए।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.