Move to Jagran APP

Pink Line Metro News: दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए एक और राहत की खबर, पिंक लाइन पर सामान्य हुई सेवा

Pink Line Metro News यात्रियों को राहत देते हुए जहां एक ओर DMRC अपने मेट्रो स्टेशनोें पर 400 से अधिक गेट खोल दिए हैं वहीं पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी-मयूर विहार पाकेट एक कारिडोर पर मेट्रो का परिचालन अब सामान्य हो गया है।

By Jp YadavEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 09:10 AM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 12:19 PM (IST)
Pink Line Metro News: दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए एक और राहत की खबर, पिंक लाइन पर सामान्य हुई सेवा
Pink Line Metro News: मेट्रो के यात्रियों को मिली एक और राहत, पिंक लाइन पर सामान्य हुई सेवा

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। दिल्ली मेट्रो के यात्रियों की सुविधा और सहूलियत के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) लगातार काम करता रहा है। इस कड़ी में यात्रियों को राहत देते हुए जहां एक ओर DMRC अपने मेट्रो स्टेशनोें पर 400 से अधिक गेट खोल दिए हैं, वहीं, पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी-मयूर विहार पाकेट एक कारिडोर पर मेट्रो का परिचालन अब सामान्य हो गया है। 

prime article banner

गौरतलब है कि पिछले तकरीबन ढाई माह पहले इस  कारिडोर पर परिचालन शुरू होने पर मेट्रो पूरी रफ्तार नहीं भर पा रही थी, क्योंकि इस कारिडोर का सिग्नल सिस्टम पिंक लाइन शिव विहार-त्रिलोकपुरी व मयूर विहार पाकेट एक-मजलिस पार्क कारिडोर के सिग्नल सिस्टम से नहीं जुड़ पाया था। इस वजह से छह अगस्त को त्रिलोकपुरी-मयूर विहार पाकेट एक कारिडोर पर परिचालन शुरू होने पर मेट्रो महज 25 किलोमीटर प्रति घंटे की धीमी रफ्तार से चल पा रही थी।

उल्लेखनीय है कि छह अगस्त से पहले करीब 58 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन पर दो हिस्सों में मेट्रो का परिचालन हो रहा था। इसके तहत मजलिस पार्क से मयूर विहार पाकेट एक और त्रिलोकपुरी से शिव विहार के बीच परिचालन हो रहा था। तब मयूर विहार पाकेट एक से त्रिलोकपुरी के बीच का हिस्सा तैयार नहीं था। यह कारिडोर बनकर तैयार होने पर छह अगस्त को इस पर मेट्रो का परिचालन शुरू हुआ। इसके बाद 16 अगस्त से सिग्नल सिस्टम को पिंक लाइन के कारिडोर से जोड़ने का काम शुरू हुआ, जो पूरा हो चुका है। इस वजह से अब मेजेंटा लाइन के पूरे हिस्से पर सामान्य गति से मेट्रो का परिचालन होने लगा है।

जानकारी दे दें कि मजलिस पार्क से सराय काले खां व निजामुद्दीन और शिव विहार से आईपी एक्सटेंशन के बीच पीक आवर्स में 5 मिनट 12 सेकंड के अंतराल पर ट्रेनें उपलब्ध हैं। इस दौरान कुल 43 ट्रेनें रूट पर रफ्तार भर रही हैं, जिनमें स्टैंड बाय ट्रेनें भी शामिल हैं।

पिंक लाइन के मेट्रो स्टेशन

  • मुकुंदपुर डिपो
  • मजलिस पार्क
  • आजादपुर
  • शालीमार बाग
  • नेताजी सुभाष प्लेस
  • शकूरपुर
  • पंजाबी बाग वेस्ट
  • ईएसआई अस्पताल
  • राजौरी गार्डन
  • माया पुरी
  • नारायण विहार
  • दिल्ली कैंट
  • दक्षिण कैंपस
  • मोती बाग
  • भिकाजी कामा प्लेस
  • सरोजनी नगर
  • आईएनए
  • दक्षिण एक्सटेंशन
  • लाजपत नगर
  • विनोबापुरी
  • आश्रम
  • हज़रत निजामुद्दीन
  • मयूर विहार- I
  • मयूर विहार पाकेट-1
  • त्रिलोक पुरी
  • विनोद नगर ईस्ट
  • विनोद नगर
  • आइपी एक्सटेंशन
  • आनंद विहार
  • कड़कड़डूमा
  • कृष्णा नगर
  • विनोद नगर
  • वेलकम
  • जफ्फराबाद
  • मौजपुर
  • गोकुल पुरी
  • जोहरी एन्क्लेव
  • शिव विहार

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK