Delhi Air Pollution: दिल्ली में 400 से नीच आया AQI, अभी एक-दो दिन और परेशान करेगा वायु प्रदूषण
Delhi Air Pollution केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता सूचकांक निगरानी संस्था सफर के मुताबिक पराली के धुएं ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों का दम घोंटना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों हालात और बदतर हो सकते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश के भी कुछ इलाकों में जलाई जा रही पराली के साथ अन्य कारकों ने भी दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति खराब दी है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर की हवा में आंशिक सुधार हुआ है। शुक्रवार सुबह के समय दिल्ली सहित कई जगहों पर 400 से ऊपर पहुंचा वायु गुणवत्ता स्तर नीचे आया है। इससे पहले जहरीली होती जा रही हवा के चलते शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग परेशान नजर आए। लोगों ने सांस लेने में तकलीफ के साथ आंखों में जलन की शिकायत की। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दिल्ली में हालात बेहद खराब हैं। शुक्रवार को दिल्ली के आनंद विहार इलाके में वायु गुणवत्ता स्तर 422, आरके पुरम 407, द्वारका में 421 और बवाना में 430 है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हालात यही रहे तो आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर गैंस चैंबर जैसी स्थिति में तब्दील हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने का काम जोर पकड़ेगा, जिससे दीपावली से पहले ही हालत बदतर हो सकते हैं।
इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली-एनसीआर में पहली बार कई जगहों/शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से ऊपर यानी गंभीर श्रेणी में आ गया। इतना ही नहीं, पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा में भी खासा इजाफा देखने को मिला। हवा का स्तर भी अब हमें प्रदूषण को लेकर गंभीर होने का संकेत दे रहा है। राजधानी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स तो बुधवार को ही 343 के अंक पर पहुंच गया था।
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता सूचकांक निगरानी संस्था सफर के मुताबिक, पराली के धुएं ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों का दम घोंटना शुरू कर दिया है। वातावरण में दिल्ली का अपना प्रदूषण तो पहले से ही मौजूद था, पराली के धुएं ने स्थिति को और बदतर कर दिया है। सफर के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 42 फीसद तक हो गई, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा है। सफर इंडिया के मुताबिक, प्रदूषण बढ़ने की प्रमुख वजह उत्तर पश्चिम की तरफ से आ रही हवा भी है। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा में जल रही पराली का धुआं दिल्ली की ओर से आ रहा है।
एनसीआर के शहरों का एयर इंडेक्स शहर एयर इंडेक्स
- फरीदाबाद 436
- गाजियाबाद 464
- नोएडा 450
- ग्रेटर नोएडा 457
गुरुग्राम 443
वायु प्रदूषण इंडेक्स का स्तर और श्रेणी 0 से 50 : अच्छा 50 से
- 100 : संतोषप्रद
- 100 से 200 : सामान्य
- 200 से 300 : खराब
- 300 से 400 : बहुत खराब
- 400 से ऊपर : गंभीर
दिल्ली के विभिन्न इलाकों का एयर इंडेक्स
- आनंद विहार-468
- बवाना- 464
- द्वारका- 466
- जहांगीरपुरी- 468
- मुंडका- 468
- विवेक विहार- 474
- वजीरपुर--444
- विवेक विहार-474
- अरविंदो मार्ग-439
- सोनिया विहार-470
- सिरीफोर्ट-439
- शादीपुर-442
- रोहिणी-469
- आरके पुरम-452
- पूसा-460
- पटपड़गंज-458
- ओखला-446
- डीयू-455
- नेहरू नगर-448
- नरेला-456
- नजफगढ़-456
- मेजर ध्यानचंद स्टेडियम-448
- जेएलएन स्टेडियम-446
- आइटीओ-452
- इहबास-440
- आइजीआइ एयरपोर्ट-437
- डीटीयू-454
- मथुरा रोड-433
- आया नगर-435
- अशोक विहार-438
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो