Move to Jagran APP

पढ़िये- मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी, क्या दिल्ली में फिर बढ़ने वाली है ठंड?

Delhi Weather Today मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी भी यह कह रही है कि तीन दिन की बारिश के बाद अब इस पूरी सप्ताह कोहरा और तापमान में गिरावट दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। हफ्ते भर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा।

By Jp YadavEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 07:27 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 11:09 PM (IST)
पढ़िये- मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी, क्या दिल्ली में फिर बढ़ने वाली है ठंड?
बारिश के बाद क्या दिल्ली में फिर कड़ाके की ठंड? पढ़िये- मौसम वैज्ञानिक की ताजा भविष्यवाणी

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। शुक्रवार और शनिवार के बाद रविवार को भी हल्की बूंदाबांदी के बाद दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक ही सोमवार सुबह से आसमान साफ है, लेकिन ठंड में इजाफा हुआ है। खासकर मार्निंग वाक, दफ्तर जाने के साथ और अन्य कामों के लिए लोगों को सुबह हल्की ठिठुरन महसूस हुई, लेकिन कोहरा नदारद रहा। वहीं, मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी भी यह कह रही है कि तीन दिन की बारिश के बाद अब इस पूरी सप्ताह कोहरा और तापमान में गिरावट दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। हफ्ते भर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा। गौरतलब है कि मौसम विभाग अक्टूबर में ही भविष्यवाणी कर चुका है कि इस बार कंपकंपाती सर्दी दिसंबर के साथ-साथ जनवरी औैर फरवरी में भी पड़ेगी। इस दौरान कोहरा भी लोगों को परेशान करेगा।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ आसमान साफ रहेगा, बारिश के कोई आसार नहीं हैं। वहीं, स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि अगले एक सप्ताह मौसम अब साफ और शुष्क ही रहेगा। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। कोहरा बढ़ेगा और अधिकतम एवं न्यूनतम दोनों ही तापमान में वर्तमान के मुकाबले कई डिग्री की गिरावट आ जाएगी।

शनिवार की तरह रविवार को भी अलसुबह से दोपहर तक चली तेज बारिश के बाद दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। वहीं, रविवार को भी जब दिल्ली वासी सुबह सोकर उठे तो बाहर तेज बारिश हो रही थी। दोपहर तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश चलती रही। दोपहर बाद सूरज निकला भी तो धूप नहीं के बराबर रही। इससे ठंडक में इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 95 से 100 प्रतिशत रहा। बारिश सुबह साढ़े आठ बजे तक 8.4 मिमी जबकि सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 5.4 मिमी रिकार्ड की गई।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हुई बारिश का ब्योरा

इलाका                      बारिश (मिमी में) (सुबह साढ़े आठ बजे तक और साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक)

  • पालम                      19.7 / 1.0
  • लोधी रोड                 10.5 / 5.6
  • रिज                         9.6 / 1.8
  • आयानगर                 7.7 / 1.2
  • नरेला                      28.5 / 0.5
  • नजफगढ़                 28.5 / 12.1 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.