Move to Jagran APP

Delhi Monsoon Rain 2021 News: 9 साल बाद मानसून के लिए इतनी बेसब्री से तरस रहे करोड़ों लोग, कब खत्म होगा बारिश का इंतजार?

Delhi Monsoon Rain 2021 News सामान्य तौर पर दिल्ली-एनसीआर हरियाणा पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 जून तक मानसून दस्तक दे देता है लेकिन इस बार यह रूठ गया है। मानसून के जुलाई के दूसरे सप्ताह में पहुंचने की संभावना जताई गई है।

By Jp YadavEdited By: Published: Fri, 02 Jul 2021 06:07 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jul 2021 08:01 AM (IST)
Delhi Monsoon Rain 2021 News: 9 साल बाद मानसून के लिए इतनी बेसब्री से तरस रहे करोड़ों लोग, कब खत्म होगा बारिश का इंतजार?
9 साल बाद मानसून के लिए इतनी बेसब्री से तरस रहे करोड़ों लोग, जानिये- कब खत्म होगा बारिश का इंतजार

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। प्रत्येक वर्ष 27 जून को दिल्ली-एनसीआर में दस्तक देने वाला मानसून करोड़ों लोगों को तरसा रहा है। भीषण गर्मी और उमस से दिल्ली-एनसीआर के लोगों का पहले ही बुरा हाल था, ऊपर से पिछले 3-4 दिनों से चल रही लू मुसीबत बढ़ा दी है। भीषण गर्मी, लू और उमस के ट्रिपल अटैक ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग को भी हैरान कर दिया है। इसके चलते मौसम विभाग ने लू को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है, साथ ही लोगों से अपील की है कि अगर बहुत जरूरी काम नहीं हो तो घरों से न निकलें। 

loksabha election banner

9 साल बाद मानसून के लिए इस कदर तरस रही दिल्ली

बता दें कि सामान्य तौर पर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 जून तक मानसून दस्तक दे देता है, लेकिन इस बार यह रूठ गया है। आम तौर पर 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाने वाले मानसून के जुलाई के दूसरे सप्ताह में पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इससे पहले वर्ष 2012 में सबसे देरी से 7 जुलाई को मानसून दिल्ली पहुंचा था, तब भी  लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा था। हालांकि, इस बार हालात दूसरी तरह के है। भीषण गर्मी और उमस के साथ इस बार लू ने आश्चर्यजनक रूप से लोगों को चौंकाया है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के राजस्‍थान, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्‍सों तथा चंडीगढ़ और दिल्‍ली में अगले 6-7 दिनों तक आगे बढ़ने की संभावना नहीं है।

इस बीच मानसून के लिए दिल्ली का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिल्ली और आस-पास के इलाकों में अभी अगले 6-7 दिनों तक मानसून आने के आसार नहीं हैं। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर शुक्रवार शाम को मौसम बदला और हल्की बारिश हुई और 3 जुलाई तक हल्की बारिश होने के आसार  हैं। इससे तामपान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत मिलने के आसार है। दरअसल, मानसून के लिए अगले 6-7 दिनों तक स्थितियां अनुकूल नहीं हैं कुलमिलाकर 6-7 जुलाई तक दिल्ली NCR और बाकी हिस्से में मानसून आने की संभावना नहीं है। ऐसे में मानसून जुलाई के दूसरे सप्ताह में ही दस्तक देगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.